मासूम की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Published at :02 Jun 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

कुमारखंड : थाना के बेलारी ओपी पुलिस ने बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के जमुआहा गांव के मासूम अविनाश कुमार के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. बेलारी ओपी अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह व सअनि समीद खान ने बुधवार की रात छापेमारी कर सात महीने के मासूम अविनाश कुमार के हत्यारे मंसूर राम को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात […]

विज्ञापन

कुमारखंड : थाना के बेलारी ओपी पुलिस ने बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के जमुआहा गांव के मासूम अविनाश कुमार के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. बेलारी ओपी अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह व सअनि समीद खान ने बुधवार की रात छापेमारी कर सात महीने के मासूम अविनाश कुमार के हत्यारे मंसूर राम को गिरफ्तार कर लिया.

ज्ञात हो कि मंगलवार को भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान मां के गोद में बैठे मासूम की हत्या लाठी लगने से हो गयी थी. इसे लेकर मासूम के पिता दिनेश कुमार राम द्वारा मुकेश राम, मंसूर राम, निकेश राम, कौशल्या देवी तथा बबिता देवी के विरूद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया था. इस संबध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन