350 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :09 Mar 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
350 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिंहेश्वर : एक तरफ जहां सुबे में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है वहीं अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है. बुधवार की अहले सुबह प्रखंड के बैरबन्ना से 350 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान […]

विज्ञापन
सिंहेश्वर : एक तरफ जहां सुबे में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है वहीं अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है. बुधवार की अहले सुबह प्रखंड के बैरबन्ना से 350 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस को मंगलवार रात को ही सूचना मिली की बैरबन्ना वार्ड संख्या पांच में बेचन मंडल पिता ,विश्वनाथ मंडल कुशो मंडल पिता स्व बुधियार मंडल के द्वारा अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है एवं दोनों ही रिस्ते में चाचा भतिजा है. जिसके बाद थानाध्यक्ष बीडी पंडित के द्वारा गठित पुलिस टीम ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया.काफी देर के मेहनत के बाद बुधवार के अहले सुबह लगभग साढे पांच बजे उक्त स्थल पर छापेमारी शुरू कर दी गई. छापेमारी के दौरान दोनों के घरों के अलग – अलग हिस्सों से 50 लीटर वाले सात बड़े गेलन में अवैध शराब बरामद किया गया.एवं शराब के साथ उक्त दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया.
वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी व शराबी पर पुलिस की लगातार नजर है किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी में सअनि गुप्तेश्वर सिंह, चौकीदार मो नजीर, सीताराम, सत्य ना ऋषिदेव, एवं ससस्त्र बल डीपीसी रंजित कुमार पाण्डेय, जयकिशोर राम, सुनिल कुमार त्रिपाठी, सुर्दशन राम, नवल किशोर यादव, रंधिर कुमार, अम्बिका सिंह ने अहम भूमिका निभाई. हालांकि सिंहेश्वर पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों पर सिकंजा कसते हुये लगातार छापेमारी कर रहे है. लगातार हो रहे छापेमारी के कारण अवैध शराब कारोबारीयों में हड़कंप मच गया है. पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारीयों एवं शराबी को ढूंढ़- ढूंढ़ कर गिरफ्तार कर जेल भेजने में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन