अपराधी विवेक यादव गिरफ्तार

Published at :08 Mar 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधी विवेक यादव गिरफ्तार

अपराध. सिंहेश्वर पुलिस ने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई सिंहेश्वर पुलिस ने शनिवार की शाम नाटकीय ढंग से सिंहेश्वर मेला में अपराधी विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसपर घैलाढ़, शंकरपुर, गम्हरिया, मुरलीगंज, मधेपुरा व सिंहेश्वर में दर्जनों मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या, लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले हैं. पुिलस ने बताया कि […]

विज्ञापन

अपराध. सिंहेश्वर पुलिस ने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सिंहेश्वर पुलिस ने शनिवार की शाम नाटकीय ढंग से सिंहेश्वर मेला में अपराधी विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसपर घैलाढ़, शंकरपुर, गम्हरिया, मुरलीगंज, मधेपुरा व सिंहेश्वर में दर्जनों मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या, लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले हैं. पुिलस ने बताया कि उसकी गिरफ्तार से कई और मामलों के खुलासे होने की संभावना है.
सिंहेश्वर : शंकरपुर थाना क्षेत्र के कवियाही गांव निवासी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार यादव को सिंहेश्वर पुलिस ने शनिवार की शाम नाटकीय ढंग से सिंहेश्वर मेला में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी विवेक सिंहेश्वर मेला आया हुआ है. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाकर मेला घुमने के दौरान थानाध्यक्ष बीडी पंडित व अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपराधी को नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया. जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया. यह भी बताया गया कि अपराधी पर स्थानीय जिले के साथ-साथ आसपास के जिले में भी कई संगीन मामले दर्ज है.
स्थानीय जिले के घैलाढ़, शंकरपुर, गम्हरिया, मुरलीगंज, मधेपुरा व सिंहेश्वर में दर्जनों मामले दर्ज हैं. जिसमें हत्या, लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट के मामले है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया है. जनवरी माह में सिंहेश्वर के पटोरी गांव में हुई ट्रैक्टर चोरी मामले में उक्त आरोपी के द्वारा ट्रैक्टर मालिक से 51000 रुपये की वसूली भी की गयी थी. सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज, पिपरा, सुपौल, छातापुर व सुपौल में भी कई मामले पूर्व से दर्ज हैं. वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कुख्यात अपराधी के नेतृत्व में अपराधी गिरोह भी सक्रिय है. आरोपी का अापराधिक इतिहास भी रहा है व अभी भी अपराध क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. वहीं विवेक को सिरसिया गांव के ऋषिदेव टोला के समीप रात के 11 बजे महेंद्र यादव तुलापट्टी किसनपुर सुपौल की मोटर साइकिल लुट कांड 125/15 में गिरफ्तारी की गयी है व सिंहेश्वर में और भी मामले दर्ज है. वहीं यह भी बताया कि जिले के पुलिस को विवेक की तलाश काफी समय से था जिसे सिंहेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन