मारपीट में मारा चाकू,दो गंभीर

Published at :07 Mar 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में मारा चाकू,दो गंभीर

विवाद. भिरखी वार्ड नंबर 26 स्थित लॉज की घटना रविवार देर शाम भिरखी वार्ड नंबर 26 स्थित रूपम यादव लॉज में छात्रों में मारपीट हो गयी. इसमें एक छात्र ने दो छात्रों को चाकू मार कर घायल कर दिया. मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 26 भिरखी में रविवार की देर शाम छात्रों विवाद […]

विज्ञापन

विवाद. भिरखी वार्ड नंबर 26 स्थित लॉज की घटना

रविवार देर शाम भिरखी वार्ड नंबर 26 स्थित रूपम यादव लॉज में छात्रों में मारपीट हो गयी. इसमें एक छात्र ने दो छात्रों को चाकू मार कर घायल कर दिया.
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 26 भिरखी में रविवार की देर शाम छात्रों विवाद में चाकू मार कर दो लोगों को घायल कर दिया गया. चाकू लगने से बेतौना वार्ड नंबर 10 निवासी छात्र मिथिलेश कुमार व गुंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. चाकू मारने वाले छात्र रॉनी रामीया उर्फ पीयूष को गुप्त सूचना के आधार पर कमांडो टीम ने भिरखी स्थित एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़ित के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम भिरखी वार्ड नंबर 26 स्थित रूपम यादव का लॉज है. इसमें अतलखा निवासी रॉनी रामीया उर्फ पीयूष के अलावा मिथिलेश कुमार व गुंजन कुमार पढ़ाई करते हैं.
रविवार को मिथिलेश व गुंजन घर गये थे. पीयूष मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है. पीयूष अतलखा वार्ड नंबर चार का निवासी है. लॉज में मिथिलेश का भाई नीतीश व रंजीत भी रहते हैं. मजाक ही मजाक में पीयूष ने नीतीश व रंजीत पर चाकू से वार कर दिया. लॉज में रह रहे अन्य छात्रों ने मिथिलेश को फोन कर घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में मिथिलेश व गुंजन लॉज में पहुंचे और पीयूष को समझाने लगे. इसी क्रम में पीयूष ने मिथिलेश को पेट में और गुंजन के कंधे पर भी चाकू से वार कर दिया. पीयूष ने धमकी देते हुए दोनों से कहा कि जो करना है कर लेना और वहां से चले गया. प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने दोनों जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के एसआइ राजेश चौधरी सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी का फर्द बयान लेकर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी. सोमवार को पीयूष अपने मित्र मनीष व अनिल के साथ लॉज के कमरे में खाना खा रहा था. मौके पर हेड कमांडो विपिन कुमार कमांडो दस्ता के साथ लॉज में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गयी. सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन