शिशु मृत्यु दर रोकने को मिशन मोड

Published at :06 Mar 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
शिशु मृत्यु दर रोकने को मिशन मोड

बैठक . शिशु व मातृ मृत्यु दर की एसीएमओ ने की समीक्षा जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी, पर शिशु मृत्यु दर है ज्यादा मधेपुरा : मधेपुरा जिले में प्रसूता मातृ मृत्यु दर में बेहतर कार्य करते हुए औसत से कम किया है. नवजात शिशु की मृत्यु दर कम करने के लिए लगातार प्रयास […]

विज्ञापन

बैठक . शिशु व मातृ मृत्यु दर की एसीएमओ ने की समीक्षा
जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी, पर शिशु मृत्यु दर है ज्यादा

मधेपुरा : मधेपुरा जिले में प्रसूता मातृ मृत्यु दर में बेहतर कार्य करते हुए औसत से कम किया है. नवजात शिशु की मृत्यु दर कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी है. पूरे बिहार में 264 के अनुपात मधेपुरा जिले में 254 मातृ मृत्यु दर है. वहीं शिशु मृत्यु दर 42 के अनुपात में 64 है. जिसे तत्काल कम करने के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में काम करना है. एसीएमओ डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कहा जिले के 13 ब्लॉक को चार जोन में बांटा गया है. संचारी रोग पदाधिकारी डा हरिनंदन प्रसाद को गम्हरिया, मधेपुरा सदर, उदाकिशुनगंज व चौसा प्रखंड आवंटित है.

डीएस डा अखिलेश प्रसाद को घैलाढ, ग्वालपाड़ा व बिहारीगंज तथा डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा को मुरलीगंज, कुमारखंड व पुरैनी, आवंटित है. वहीं डॉक्टर एके चौधरी को आलमनगर, सिंहेश्वर, शंकरपुर आवंटित है. उन्होंने कहा ब्लॉक स्तर पर समीक्षा के बाद जिलास्तर पर समीक्षा की जा रही है. शिशु या मातृ के मृत्यु के कारण को जानकर उसकी पुर्नावृत्ति से बचने के उपाय के प्रति काम हो रहा है. डॉक्टर ने बताया कि घर जाकर सबसे पहले आशा द्वारा सर्वेक्षण कराया जाता है. उसके बाद एएनएम, फिर ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सक तथा जिलास्तर पर डॉक्टरों की टीम पूरी मॉनीटरिंग में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन