गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published at :06 Mar 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

आलमनगर : जिले के आलमनगर पुलिस को शनिवार की शाम एक बड़ी सफलता गांजे की एक बड़े खेप के रूप में मिली है. गांजे के साथ गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि आलमनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

आलमनगर : जिले के आलमनगर पुलिस को शनिवार की शाम एक बड़ी सफलता गांजे की एक बड़े खेप के रूप में मिली है. गांजे के साथ गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि आलमनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र में गांजे की एक बड़ी खेप मंगायी है. सूचना के आधार पर पुलिस ने आलमनगर पंचायत वार्ड 11 के धमेंर्द्र मंडल के घर में छापामारी की. छापामारी में एक किलो गांजा बरामद कर लिया. इस दौरान भाग रहे कारोबारी धमेंर्द्र मंडल को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके पर पुलिस को जानकारी दी गयी कि धमेंद्र मंडल टूनी मंडल का पुत्र है. छापामारी अभियान में दारोगा हरेराम सिंह, एएसआई गौरीशंकर सिंह, कमांडो बिक्रम कुमार,

डीएपी पुलिस सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, होमगार्ड काजवान आदि शामिल थे. बरामदगी के संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि इससे बहुत पूर्व आलमनगर और बसनवाड़ा में कई गांजा कारोबारी गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ चुका है. वहीं बताया जाता है यह क्षेत्र गांजा व अन्य नशीली पद्धार्थों के खुला बाजार के रूप में जाना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन