इंजीनियरिंग के छात्रों ने की आगजनी व तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामा. परीक्षा में छूट नहीं मिलने पर आक्रोशित हुए छात्र इंजीनियरिंग की परीक्षा में कदाचार नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार शाम को परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की और सड़क पर हंगामा करते हुए आगजनी की. मधेपुरा : बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय हो रही इंजीनियरिंग की परीक्षा में छूट नहीं छात्र आक्रोशित हो गये. […]
विज्ञापन
हंगामा. परीक्षा में छूट नहीं मिलने पर आक्रोशित हुए छात्र
इंजीनियरिंग की परीक्षा में कदाचार नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने शनिवार शाम को परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की और सड़क
पर हंगामा करते हुए
आगजनी की.
मधेपुरा : बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय हो रही इंजीनियरिंग की परीक्षा में छूट नहीं छात्र आक्रोशित हो गये. छात्रों ने शनिवार की शाम सड़क पर उतर कर जम कर हंगामा किया. परीक्षा में कदाचार की छूट नहीं मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने पहले परीक्षा केंद्र किरण पब्लिक स्कूल पर तोड़फोड़ की. वहां सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे छात्रों को जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा तो पुलिस की पिटाई से बौखलाये छात्रों ने मुख्य बाजार में एसएनपीएन हाई स्कूल के समीप सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्रों को रोका.
छात्रों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू की गयी. तब जाकर पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ कर हंगामा को शांत किया. पुलिस प्रशासन के सख्त रवैये के सामने हंगामा कर रहे छात्र फरार हो गये.
परीक्षा में छूट नहीं मिलने पर बौखलाये छात्र
इंजीनियरिंग फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को दिन के दो बजे किरण पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गयी थी. इस दौरान प्रशासन सख्ती के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया. परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्र पर ही कदाचार मुक्त परीक्षा से बौखलाये छात्रों ने कैंपस में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर दर्जनों की संख्या में छात्रों कूर्सी व टेबूल को तोड़ दिया. वहां छात्रों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया. वहां पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला.
हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने पीटा
पुलिस की पिटाई से आक्रोशित हुए छात्र:
परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद कॉलेज चौक पर सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे छात्रों के समूह में से एक दो छात्र की पिटाई पुलिस द्वारा हो गयी. इसके बाद सभी छात्र एकजुट होकर पहले इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच कर प्राचार्य के साथ दुर्व्यव्यवहार किया. वहां छात्रों ने आरोप लगाया कि सिलेबस से अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई है और न ही कॉलेज में शिक्षक हैं, तो फिर छात्र कैसे परीक्षा देंगे. फिर छात्रों का हुजूम मुख्य बाजार में पहुंच कर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान छात्रों ने बीच सड़क पर ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




