देसी शराब के साथ चप्पल दुकानदार गिरफ्तार

मुरलीगंज मधेपुरा : मुरलीगंज गोल बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ में चप्पल दुकानदार एहसाम की दुकान से मुरलीगंज थानाध्यक्ष ने छापामारी कर देसी शराब के दो पाउच जब्त कर दुकानदार एहसाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने […]
मुरलीगंज मधेपुरा : मुरलीगंज गोल बाजार स्थित वार्ड नंबर आठ में चप्पल दुकानदार एहसाम की दुकान से मुरलीगंज थानाध्यक्ष ने छापामारी कर देसी शराब के दो पाउच जब्त कर दुकानदार एहसाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार
ने छापामारी कर चप्पल की दुकान से वेस्ट बंगाल के ऑफिसर च्वाइस की दो पाउच जो फरवरी में ही पैक की गयी थी, जब्त कर लिया है. दुकानदार एहसाम जो काशीपुर मस्जिद चौक के पास के निवासी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर नये शराब अधिनियम के तहत मधेपुरा न्यायालय भेजा गया. वहीं दूसरी ओर हीरा ऋषि देव पिता मिश्री ऋषि देव को जोरगामा पंचायत से शुक्रवार की शाम नशे की हालत में मुरलीगंज थाना लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




