कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही इंजीनियरिंग की परीक्षा

मुरलीगंज,मधेपुरा : मुरलीगंज केपी महाविद्यालय में पिछले छह दिनों से बीटेक इंजीनियरिंग की परीक्षा का सफल संचालन विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के निरीक्षण में किया जा रहा है. केपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र खिरहरी ने बताया कि छह दिनों से महाविद्यालय में इंजीनियरिंग की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में ली जा रही है. मिलिया इंजीनियरिंग कॉलेज […]
मुरलीगंज,मधेपुरा : मुरलीगंज केपी महाविद्यालय में पिछले छह दिनों से बीटेक इंजीनियरिंग की परीक्षा का सफल संचालन विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के निरीक्षण में किया जा रहा है. केपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र खिरहरी ने बताया कि छह दिनों से महाविद्यालय में इंजीनियरिंग की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में ली जा रही है. मिलिया इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया और इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज इंजीनियरिंग के चार सेमेस्टर के छात्र-छात्रा इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं.
विश्व विद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति प्रवेक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश से पूर्व ही कड़ी निगरानी के साथ छात्रों के मोबाइल और बैग बाहर रखवा देते हैं. परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के कदाचार को बिल्कुल ही नहीं होने दिया जा रहा है. परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की जा रही है. परीक्षा नियंत्रक डा जनार्दन प्रसाद विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान केपी महाविद्यालय मुरलीगंज ने बताया कि आज दोनों पालियों मिलाकर 1200 छात्रों को आज परीक्षा में सम्मिलित किया गया.
प्रथम पाली की परीक्षा में बिल्डिंग साइंस और बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स की परीक्षा थी. चुकी छात्रों की संख्या ज्यादा है दो इंजीनियरिंग महाविद्यालय पूर्णिया और कटिहार की परीक्षा ली जा रही है छात्रों की संख्या ज्यादा है. प्रथम पाली की परीक्षा में पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जा रहा है. लेकिन द्वितीय पाली की परीक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




