बेटी की गला दबा कर हत्या

शंकरपुर(मधेपुरा) : दहेज लोभियों ने पहले अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उससे भी जी नहीं भरा तो अपनी ही एक साल की बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी गुलाब यादव ने अपनी पुत्री ममता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व शंकरपुर थाना […]
शंकरपुर(मधेपुरा) : दहेज लोभियों ने पहले अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उससे भी जी नहीं भरा तो अपनी ही एक साल की बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी गुलाब यादव ने अपनी पुत्री ममता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व शंकरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव के साथ करायी थी. शादी के कुछ दिन बाद तक ससुरालवालों के साथ रिश्ता अच्छा रहा. उसके बाद ससुरालवाले ममता के ऊपर दो लाख रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बना पुत्री के साथ मारपीट करते थे. तंग आकर मेरी पुत्री मायके में आकर रहने लगी. 17 फरवरी को ससुरालवाले समझौता कर विदाई करा कर उसे कजरा ले आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




