सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल बरबाद

Published at :04 Mar 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल बरबाद

इटहरी पंचायत के खावन गांव के समीप नहर टूटने की वजह से सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल बरबाद हो गयी. किसानों ने नहर टूटने पर विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आलमनगर : प्रखंड के ईटहरी पंचायत के खावन गांव के समीप नहर टूटने की वजह से आलमनगर दक्षिणी पंचायत […]

विज्ञापन
इटहरी पंचायत के खावन गांव के समीप नहर टूटने की वजह से सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल बरबाद हो गयी. किसानों ने नहर टूटने पर विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
आलमनगर : प्रखंड के ईटहरी पंचायत के खावन गांव के समीप नहर टूटने की वजह से आलमनगर दक्षिणी पंचायत व ईटहरी पंचायत के सैकड़ों एकड़ मक्के व गेहूं की फसल डूब कर बरबाद हो गयी. वहीं शेष बची हुए फसल को बचाने को लेकर लगातार जद्दोजहद चल रहा है. लेकिन, एक भी पदाधिकारी स्थल जांच करने नहीं आये. इससे किसानों में अक्रोश व्याप्त है. किसानों ने नहर टूटने का कारण विभाग की लापरवाही बताया है. किसान सुरेश मंडल, दिनेश मंडल, मालाकार मंडल, सहदेव मंडल, बुधो मंडल, दिलिप मंडल, लक्ष्मण शर्मा, रंजीत मंडल, शंभु मंडल, सुधीर मंडल, नेवल मंडल, हिरा मंडल, जगदीश मंडल, अजय मंडल, शंकर मंडल, उमेश मंडल, प्रकाश मंडल, लालो मंडल, बिपिन मंडल ने बताया कि आज तीन दिन हो गया है फिर भी कोई पदाधिकरी हम लोगों का सहारा बनने नहीं आया अगर पहले दिन हीं अगर ठोस कदम उठाया जाता तो आज हमलोगों का फसल नहीं बरबाद होता.
अब हम लोगों के सामने एक वर्ष तक गुजर कैसे कटेगी और कर्ज लेकर जो खेती किया था उसे केसे चुकाऐंगे यह समस्या पैदा हो गया. वहीं किसानों के सैकड़ों एकड़ फसल डुबने की सुचना मिलते ही क्षेत्र के जिला पार्षद सदस्या रेखा देवी, आलमनगर दक्षिणी मुखिया सुबोध ऋषिदेव, ईटहरी पंचायत के मुखिया सतिश कुमार स्थल पर पहुंच कर नहर के कटाव रोकने में लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन