पीएचसी में एक्सरे की सुविधा देना महज औपचारिकता

Published at :04 Mar 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में एक्सरे की सुविधा देना महज औपचारिकता

उद्घाटन के बाद एक्स-रे मशीन ने नहीं किया काम, 100 एमएम के जगह 60 एमएम की है मशीन सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र पीएचसी में मरीजों को होने वाले असुविधा को ध्यान में रखते हुये एक्सरे की व्यवस्था की गई. जिसका विधिवत फीता काटकर उद्घाटन सीएस गदाधर पांडेय ने किया. उद्घाटन करने के […]

विज्ञापन
उद्घाटन के बाद एक्स-रे मशीन ने नहीं किया काम, 100 एमएम के जगह 60 एमएम की है मशीन
सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र पीएचसी में मरीजों को होने वाले असुविधा को ध्यान में रखते हुये एक्सरे की व्यवस्था की गई. जिसका विधिवत फीता काटकर उद्घाटन सीएस गदाधर पांडेय ने किया.
उद्घाटन करने के तुरंत बाद सीएस ने आइजीइ मेडिकल सिस्टम के इंचार्ज दिनेश गिरी को एक्सरे निकालने के लिये कहा तो पता चला कि एक्सरे अभी भी अधुरी ही है. जिसपर सीएस ने जमकर फटकार लगाई और कहा कि जब मशीन सुचारू रूप से चल नहीं रही थी तो उद्घाटन करवाने की जल्दी क्या थी. उन्होंने इस उद्घाटन महज औपचारिकता बताई और जांच करने को कहा जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि एक्सरे में उपयोगी कई औजार उपलब्ध ही नहीं है. सीएस ने दोबारा से सभी कार्य को दो दिनों के अंदर दुरूस्त करते हुये रिपोर्ट देने को कहा. उद्घाटन में पहुंचे सीएस के टीम जब एक्सरे मशीन से संतुष्ट नहीं हुये तो अस्पताल की जांच शुरू कर दी. जिसमें नवजात शिशु पुनर्वास केंद्र, वार्ड, डिलेवरी रूम, ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई. हालांकि उन्हें किसी प्रकार अनियमितता नहीं मिली. वहीं एक्स-रे मशीन 100 एमएम के जगह 60 एमएम होने के बारे में पुछा गया.
तो उन्होंने बताया कि ये जांच का विषय है. कांट्रेक्ट पेपर जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि मामला क्या है. मौके पर एसीएमओ डा शेलैंद्र गुप्ता, डीएलओ डा एचएन प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा अशोक कुमार वर्मा, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आनंद भगत, प्रबंधक पियूष वर्धन, लेखापाल, सुभाष कुमार, स्थापना लिपिक मनीष कुमार, डा अनिल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन