सड़क दुर्घटना में सास सहित दामाद जख्मी, भरती

मधेपुरा : शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में सास सहित दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने बताया कि दामाद उपेंद्र यादव साइकिल से सास 70 वर्षीय कुनिया देवी को लेकर सिंहेश्वर पूजा करने जा रहा था. इसी क्रम में बुढ़ावे पुल के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित […]
मधेपुरा : शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में सास सहित दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने बताया कि दामाद उपेंद्र यादव साइकिल से सास 70 वर्षीय कुनिया देवी को लेकर सिंहेश्वर पूजा करने जा रहा था. इसी क्रम में बुढ़ावे पुल के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को ठोकर मार दी. जिससे दोनों सास व दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सिंहेश्वर पीएचसी में पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने कनिया देवी की स्थिति को देखकर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं उपेंद्र यादव का प्राथमिक उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




