ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी

Published at :03 Mar 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी

फुलौत, मधेपुरा : फुलौत पश्चिमी पंचायत के बरीयारी धार में गुरूवार को गिट्टी से लदा ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन-फानन में एक निजी क्लिनिक पर भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर […]

विज्ञापन

फुलौत, मधेपुरा : फुलौत पश्चिमी पंचायत के बरीयारी धार में गुरूवार को गिट्टी से लदा ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन-फानन में एक निजी क्लिनिक पर भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. बताया गया कि फुलौत पश्चिमी पंचायत के बरीयारी धार में पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है. उसी निर्माण कार्य के लिए गोगरी जमालपुर के राटन निवासी ट्रैक्टर चालक मो रमहत फुलौत डाक

बंगला चौक से ट्रैक्टर पर गिट्टी लाद कर निर्माण स्थल पर जा रहे थे. बरीयारी धार में मेटेरियल ले जाने और आने के लिए डायवर्सन बनाया गया है. इसी डायवर्सन ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर नंबर बीआर 11- 0976 है. हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर फुलौत पूर्वी पंचायत के वार्ड छह निवासी मो मंसूर का है. उधर ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन