बोलेरो-टेंपो की टक्कर, आधा दर्जन जख्मी

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा : तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो एवं टेंपो की आमने-सामने टक्कर मे लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इस दुर्घटना में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जख्मी को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. गुरुवार की अपराह्न मधेपुरा की ओर से आ रहे टेंपो एवं ग्वालपाड़ा की […]
ग्वालपाड़ा, मधेपुरा : तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो एवं टेंपो की आमने-सामने टक्कर मे लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इस दुर्घटना में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जख्मी को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. गुरुवार की अपराह्न मधेपुरा की ओर से आ रहे टेंपो एवं ग्वालपाड़ा की ओर से तेज रफ्तार मे जा रही बोलेरो गाड़ी की रेसना बाजार में एनएच 106 पर आमने-सामने टक्कर हो गयी. टेंपो में सवार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा संथाली टोला निवासी रेशमलाल सोरेन ,मंझली देवी ,पूर्णिया जिला के भोटिया दमगारा निवासी शंकर दास, रीता कुमारी, लक्ष्मी देवी एवं गणेश यादव बुरी तरह जख्मी हो गये.
जबकि टेंपो एवं बोलेरो चालक मौका से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अनंत कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी को ग्वालपाड़ा पीएचसी मे भरती करवाया. डाॅ बी के सिंह ने सभी घायलों का इलाज किया. जख्मी रेशमलाल सोरेन की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये मधेपुरा रेफर किया गया. टेंपो एवं बोलेरो को जब्त कर अरार ओपी को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




