बीएलओ अविलंब दें दावा व आपत्ति रिपोर्ट

Published at :01 Mar 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ अविलंब दें दावा व आपत्ति रिपोर्ट

नप चुनाव की तैयारी तेज एसडीएम ने कहा अविलंब स्थल निरीक्षण कर दे जांच प्रतिवेदन किसी भी सूरत में गलत नाम की न हो प्रविष्टियां रखें ध्यान कि योग्य और सही मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 मार्च से 20 मार्च तक, किसी भी सूरत में […]

विज्ञापन

नप चुनाव की तैयारी तेज

एसडीएम ने कहा
अविलंब स्थल निरीक्षण कर दे जांच प्रतिवेदन किसी भी सूरत में गलत नाम की न हो प्रविष्टियां
रखें ध्यान कि योग्य और सही मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहे
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 मार्च से 20 मार्च तक, किसी भी सूरत में एक वार्ड के मतदाता को दूसरे वार्ड के मतदान केंद्र से संबद्ध न करें
मधेपुरा नप के लिए डीसीएलआर रविशंकर शर्मा व मुरलीगंज नपं के लिए महेश्वर प्रसाद रजक हैं दावा-आपत्ति निष्पादन ऑथारिटी
मधेपुरा : 2017 के अप्रैल मई में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है. मधेपुरा नगर परिषद तथा मुरलीगंज नगर पंचायत के निबंधन अधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने मंगलवार को बैठक कर दावा एवं आपत्ति की समीक्षा की तथा सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि दावा एवं आपत्ति के निवारण के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरुद्ध सभी आपत्ति प्रपत्र-3 में मंगलवार तक जमा की गयी है.
उन्हें अविलंब स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन के साथ उपस्थापित करें. उन्होंने कहा किसी भी सूरत में गलत नाम की प्रविष्टी न हो और योग्य और सही मतदाता मताधिकार के अधिकार से वंचित न हो. एसडीएम सह निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी ने कहा मधेपुरा नगर परिषद के लिए भूमि सुधार उप
समाहर्ता रविशंकर शर्मा को एवं मुरलीगंज के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी महेश्वर प्रसाद रजक को अॉथॉरिटी बनाया गया है.
मतदान केंद्र होगा उसी वार्ड में . उन्होंने कहा कि एक वार्ड का मतदान केंद्र उसी वार्ड में होना है. वहीं मतदाता सूची वार्डवार तैयार की जानी है. किसी भी स्थिति में एक वार्ड के मतदाता को दूसरे वार्ड के मतदान केंद्र से संबंद्ध नहीं किया जायेगा. ऐसी गलती से निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हो सकती है. एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक नगर निकाय के प्रत्येक वार्ड की चौहद्दी में कोई भी परिवर्तन नहीं हो.
मतदाता सूची तैयार करने में संलग्न कर्मी उस वार्ड के निर्धारित चौहद्दी एवं पिछले वार्ड चुनाव में उस वार्ड के लिए निर्धारित मतदान केंद्र का स्थल निरीक्षण अवश्य कर लेंगे. एसडीएम ने बताया कि वार्ड वार मतदाता सूची प्रकाशन हो चुका है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद आयोग द्वारा प्रदत्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से और उपलब्ध सॉफ्टवेयर डाटावेश से मतदाता सूची को विखंडित कर छपाई करायी गयी है.
उसपर दावा आपत्ति प्राप्त हो चुका है. एसडीएम ने निर्देशित किया हर हाल में एक सप्माह के भीतर दावा एवं आपत्ति का निष्पादन करना है. वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 मार्च से 20 मार्च तक किया जायेगा. एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश का अक्षरश: पालन करते हुए मतदाता सूची निर्माण में लगे सभी कर्मी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि हर हाल में वार्ड जाकर सुनिश्चित कर लें और किसी सूरत में एक वार्ड के मतदाता को
दूसरे वार्ड के मतदान केंद्र से संबद्ध नहीं करें. प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक मधेपुरा नगर परिषद के लिए लगभग 12 सौ आवेदन तथा मुरलीगंज नगर पंचायत के लिए छह सौ आवेदन जमा हुए है. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के लिपिक प्रमोद कुमार सिंह एवं देवानंद कुमार मुस्तैदी से आवेदन प्राप्त करते दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन