पिकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

Published at :28 Feb 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर 12 निवासी 40 वर्षीय मुशर्रफ उर्फ छोटकु की मौत पीकअप की ठोकर से रविवार की शाम हो गई. मुशर्रफ की मौत से पूरे परिवार में हाहाकार मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर 12 निवासी मुशर्रफ उर्फ छोटकु की मौत उस समय […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर 12 निवासी 40 वर्षीय मुशर्रफ उर्फ छोटकु की मौत पीकअप की ठोकर से रविवार की शाम हो गई. मुशर्रफ की मौत से पूरे परिवार में हाहाकार मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर 12 निवासी मुशर्रफ उर्फ छोटकु की मौत उस समय हो गई जब रविवार की शाम लगभग सात बजे पेशाब कर सड़क पार कर रहा था. सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आरही टाटा 207 पीक अप तेज रफ्तार मे आकर मुशर्रफ को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से मुशर्रफ गिर गया तथा मुशर्रफ के उपर से पीक अप गुजरते हुए भागने में सफल हो गया. मुर्शरफ को स्थानीय लोगों के मदद से ग्वालपाड़ा पीएचसी पहुंचाया गया. पीएचसी में मुशर्रफ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधेपुरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद लाश मुशर्रफ के परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष के समक्ष मृतक के भाई अजमत्तुलाहने अपने बयान में कहा कि भाई मुशर्रफ पेशाब करने सड़क पार कर रहा था.

इसी बीच झंझरी निवासी अशोक पोद्दार की उजले रंग की टाटा 207 पीक तेजी एवं लापरवाही से चलाई जा रही थी. भाई को ठोकर मार कर गिरा दिया एवं कुचलते हुए भागने में सफल हो गया. अपने बयान में पीक अप की पहचान झंझरी निवासी अशोक पोद्दार के रूप में किया है. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री एवं अपनी विधवा गुलनाज को छोर गये. मृत्यु से मृतक के परिवार मे हाहाकार मचा हुआ है तथा मृतक की पत्नी सहित बच्चों की चीत्कार से पूरे मुहल्ला में मातम छाया हुआ है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अजमतुल्लाह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन