हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

पति सहित ससुरालवालों पर विवाहिता के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप बनमनखी के गंगेली गांव की रहनेवाली थी कंचन कुमारी घैलाढ़ : थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में एक विवाहिता को हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत महिला के पिता ने घैलाढ़ थाना में आवेदन […]
विज्ञापन
पति सहित ससुरालवालों पर विवाहिता के परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
बनमनखी के गंगेली गांव की रहनेवाली थी कंचन कुमारी
घैलाढ़ : थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में एक विवाहिता को हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत महिला के पिता ने घैलाढ़ थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी कंचन कुमारी की शादी रतनपुरा में अजय महतो के पुत्र सुधीर महतो से हुई थी. इनलोगों के द्वारा कंचन की हत्या कर शव का जला दिया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने तुरंत सघन छापेमारी कर महिला के पति सुधीर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. महिला के पिता पूर्णिया बनमनखी के गंगेली निवासी बबलू मंडल का कहना है की दो साल पहले अपनी बेटी कंचन कुमारी की शादी रतनपुरा के अजय महतो के पुत्र सुधीर महतो से हिंदू रीती रिवाज के अनुसार की थी. कुछ दिनों बाद ससुराल में रहने लगी. इधर रतनपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि सुधीर महतो का शादी चार साल पूर्व ही हुआ था. शादी होने के बाद सुधीर महतो पंजाब कमाने चले गये.
उधर मृतक कंचन के सतोली मां रहने के कारण कंचन को मायके में काफी कष्ट देने लगे तो कंचन ससुराल आ गई. ससुराल आने के उपरांत आजतक कंचन के पिता सुधि लेने कभी नहीं आई. अक्सर कंचन कुमारी अस्वस्थ रहती थी. शुक्रवार को एकाएक पेट में दर्द होने लगा तो आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. रास्ते में दम तोड़ दिया. इसकी सूचना सुधीर महत्व ने अपने ससुराल वालों को दिया तो वहां से आये तो मृतक के पिता बबलू महतों ने थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बताया कि केस दर्ज कर मृतक के पति सुधीर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




