हुजूर! बच्चों का भविष्य बिगड़ने से बचाइये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी से गुहार लगाता पीड़ित. मधेपुरा : खुद अनपढ़ रह कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के प्रयास कर रहा व्यक्ति लगातार केस-मुकदमा में उलझाते रहे है़ं अब तो स्थिति यहां तक आ गयी है कि पटना में पढ़ रहे बच्चों को भी केस में फंसाया जा रहा है़ अगर न्याय नहीं मिली तो […]
विज्ञापन
एसपी से गुहार लगाता पीड़ित.
मधेपुरा : खुद अनपढ़ रह कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के प्रयास कर रहा व्यक्ति लगातार केस-मुकदमा में उलझाते रहे है़ं अब तो स्थिति यहां तक आ गयी है कि पटना में पढ़ रहे बच्चों को भी केस में फंसाया जा रहा है़
अगर न्याय नहीं मिली तो मेरे बच्चों का भविष्य बरबाद हो जायेगा़ सिंहेश्वर प्रखंड के सवैला वार्ड नंबर- 09 निवासी अनिल यादव ने एसपी विकास कुमार के पास गुरुवार को पहुंच कर ये गुहार लगायी़ उन्होंने कहा कि दस साल से अधिक से बंटवारा का विवाद चल रहा है़ इस संबंध में एक मामला कोर्ट में लंबित है़ इस बीच 14 अक्टूबर को चचेरे भाई ने अपनी पत्नी द्वारा केस करा कर बेटी अंजू, बेटा राजा समेत दोनों पति-पत्नी को आरोपित किया है़
अनिल ने कहा वे मजदूरी कर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है़ उन्होंने अपने बेटी का शिक्षण-प्रशिक्षण कोर्स का एडमिट कार्ड समेत बेटे का स्कूल आइडी समेत अन्य का कागजात सौंपते हुए अविलंब न्याय की मांग की है. एसपी द्वारा वरीय अधिकारी से जांच कराने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




