अवैध वसूली कर रहे कैदी पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :29 Oct 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली कर रहे कैदी पर प्राथमिकी दर्ज

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय उदाकिशुनगंज जेल में पुराने कैदी द्वारा नए कैदी से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में नौगछिया थाना क्षेत्र के कदवा के कई घटना में सामिल कैदी खोखा सिंह के ऊपर अवैध वसूली एवं दोहन करने के आरोप में उदाकिशुनगंज थाने में कांड संख्या 147/16 दिनांक 27/10/2016 दर्ज […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय उदाकिशुनगंज जेल में पुराने कैदी द्वारा नए कैदी से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में नौगछिया थाना क्षेत्र के कदवा के कई घटना में सामिल कैदी खोखा सिंह के ऊपर अवैध वसूली एवं दोहन करने के आरोप में उदाकिशुनगंज थाने में कांड संख्या 147/16 दिनांक 27/10/2016 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय में हुइ उपद्रवी मामले में जेल भेजे गए गमैल निवासी दीपक कुमार एवं राहुल कुमार से उदाकिशुनगंज जेल में कई सजा काट रहे पुराने कैदी द्वारा अवैध वसूली करने की जानकारी प्राप्त हुई थी. मामले को लेकर की गयी छानवीन के दौरान उक्त आरोप सही पाया गया. जिसके अलोक में खोखा सिंह के ऊपर उदाकिशुनगंज थाना में अवैध वसूली कर दोहन करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. इधर जेल के अंदर हुई अवैध वसूली की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन