राष्ट्र के निर्माता थे बापू व शास्त्री

मधेपुरा : पेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा के सभागार में गांधी जयंती समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. वहीं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने समारोह का विधिवत उदघाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष […]
मधेपुरा : पेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा के सभागार में गांधी जयंती समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. वहीं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने समारोह का विधिवत उदघाटन किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डा वीरकिशोर सिंह ने की. डा वीरकिशोर सिंह ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्र निर्माता और मानवता का प्रतिष्ठापक कहा. डा वीणा कुमारी ने गांधी जी को स्वराज और सर्वोदय के अधिष्ठाता के रूप में याद किया. वहीं डा परमानंद यादव ने कहा कि गांधी द्वारा परिकल्पित राम राज ही भारतीय लोकतंत्र में साकार है.
डा जवाहर पासवान ने कहा कि गांधी के व्यक्तित्व को अपने व्यवहार और आचरण में उतारना होगा. डा देव नारायण देव ने कहा कि गांधी जी अछूत के उद्धार एवं स्वराज के प्रवर्त्तक थे. अरविंद ठाकुर ने गांधी और शास्त्री जी को मानवतावादी बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




