घरों में भरा पानी, लोग सड़क पर

Published at :28 Sep 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
घरों में भरा पानी, लोग सड़क पर

उदासीनता . पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जीना दूभर नगर परिषद क्षेत्र के कई मुहल्लों में बारिश के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पानी जमा होने के कारण घर गिरने के कगार पर है. इससे भयभीत लोग सड़क पर रात बिताने को मजबूर हैं. मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड […]

विज्ञापन

उदासीनता . पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जीना दूभर

नगर परिषद क्षेत्र के कई मुहल्लों में बारिश के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पानी जमा होने के कारण घर गिरने के कगार पर है. इससे भयभीत लोग सड़क पर रात बिताने को मजबूर हैं.
मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित गायत्री मुहल्ला में सभी लोगों ने अपने-अपने घर छोड़ कर सड़क पर शरण लिया है. पीड़ित आसमान के नीचे सड़क पर रात काटने को मजबूर हैं. सड़क पर रहे रहे प्रीतम देवी, सिंकी देवी, गुलाबी देवी, रेखा देवी, सुनिता देवी, काजल देवी, प्रमिला देवी, बेबी देवी, रघुनंद राम, सुनील मंडल, उषा देवी, विनोद राय ने बताया कि हम सभी के घर में कमर भर पानी भरा हुआ है. घर में रखे कुछ सामान को बाहर निकाल लिया है.
लेकिन, जलजमाव के कारण घर गिरने के कगार पर हैं. पशुओं के खिलाने के लिए जो भूसा था वह भी बह गया है. अब उसका चारा कहा से लायेंगे. वहीं पानी से होकर गुजर रहे सीता देवी, सीमा देवी, रंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी ने बताया कि नदी का पानी घर में घुस गया है. हमलोग पूरे दिन पानी से होकर गुजरते हैं. दो दिन बीत गये हैं, लेकिन वार्ड से पानी निकासी के लिए किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया.
विद्यापुरी मुहल्ला पानी से बना नरक . विद्यापुर मुहल्ला में जल जमाव होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया. पानी के कारण विद्यापुरी मोहल्ला नरक बन गया है. वहीं रासबिहारी मैदान पर जल जमाव है. पानी के निकासी होने के कारण महिलाओं एवं बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. साथ मुहल्ले वासियों के घर में पानी फैला हुआ है. लोग चौकी को उंचा कर खाना बनाते है.
पूनम देवी, अनिता देवी, आशा देवी, निलम देवी, गीता देवी, अनिता देवी टू, समतोलिया देवी, भुखिया देवी, सोभा देवी ने बताया कि पार्षद को जानकारी दी लेकिन अब तक नहीं पहुंचे है. अशोक मल्लिक ने बताया कि घर के आगे कीचड़ होने के कारण बच्चे दिन कई फिसल कर गिर जाते है. यह सड़क पूर्व में विभाग के द्वारा पास हुआ था अब सड़क का निर्माण किया जायेगा. लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हो पाया है.
पानी पानी हुआ वार्ड नंबर छह . वार्ड नंबर छह पूरी तरह से पानी पानी हो गया है. यहां लोगों का जीना दूभर हो गया है. वार्ड नंबर छह निवासी सत्यनारायण यादव ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण फूंस का घर गिरने के कगार पर है. वहीं समीदा खातून, मो इलो, रबिना खातून, मो राजा, मो तजमूल ने कहा नाला नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हल्की बारिश में भी जल जमाव होता है. महिलाओं ने कहा कि पानी बढने के कारण वार्ड के अन्य जगहों से आये गंदे पानी घर में घुस गये है. जो काफी गंध करता है.
वार्ड नंबर पांच में बढ़ी परेशानी . वार्ड नंबर पांच में पानी लगने से परेशानी बढ गयी है. वार्ड नंबर पांच निवासी सावित्री देवी, रहुमा खातून, मो अंजार, मो एनुल, मो सुभान, मो जावेद, मो सुलो, मो मुन्ना, उस्मान, मिनमिन, मो इदरीस, मो सलाम आदि ने बताया कि बारिश एवं नदी में पानी बढने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गायत्री मुहल्ले में सड़क पर शरण लिये लोग व मुहल्ले में जलजमाव की स्थिति.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन