बप्पा की पूजा में मग्न श्रद्धा. जिलेभर में गणेशोत्सव की मची है धूम

Published at :07 Sep 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
बप्पा की पूजा में मग्न श्रद्धा. जिलेभर में गणेशोत्सव की मची है धूम

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर के पावन धरती पर बिते कई वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य मेला व पुजा अर्चना का आयोजन किया जाता रहा है और गणेश पुजा समिति के द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव में शहरवासी निरंतर भाग लेते रहे है. गणेश पूजा में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर के पावन धरती पर बिते कई वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य मेला व पुजा अर्चना का आयोजन किया जाता रहा है और गणेश पुजा समिति के द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव में शहरवासी निरंतर भाग लेते रहे है. गणेश पूजा में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है.

जिसमें नगरवासी सहित विभिन्न संस्थायें भी हिस्सा ले रहे है. गणेश पुजा के दुसरे दिन स्थानीय युवा संघ ने पुजा अर्चना व पुजा स्थल पर होने वाले खर्च का वहन किया व गणेश पुजा समिति को पुर्ण सहयोग करने की बात कही. दो वर्षों पूर्व भी गणेश पुजा समिति के द्वारा गणेश प्रतिमा द्वारा लड्डु देने की व्यवस्था की गई थी जो आस – पास के पुरे क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ था. जिसे शहरवासीयों के द्वारा काफी सराहना मिली थी. पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रमिता द्वारा लड्डु देने का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन