पांच घरों में आठ लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . जिला पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर चोरों ने दिया घटना को अंजाम चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक साथ पांच जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से चोरी की गयी. चोरी की इन घटनाओं में करीब आठ लाख की संपत्ति व नकदी चोरी […]
विज्ञापन
अपराध . जिला पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक साथ पांच जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से चोरी की गयी. चोरी की इन घटनाओं में करीब आठ लाख की संपत्ति व नकदी चोरी कर ली गयी.
सिंहेश्वर : सिंहेश्वर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत सुपौल जाने वाली सड़क पर जिला पुलिस लाइन से कुछ ही दूर पर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक साथ पांच जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से चोरी की गयी. चोरी की इन घटनाओं में करीब आठ लाख की संपत्ति एवं नकदी चोरी कर ली गयी.
वहीं सिंहेश्वर में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने दुर्गा चौक के पास एनएच 106 को जाम कर दिया.
बाद में पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त किया गया. चोरों ने पहले मुरली गुप्ता गल्ला से 16 हजार रुपये सहित एक मोबाइल चुरा लिया. इसके बाद मुकेश गुप्ता के घर से पांच लाख के जेवर और 40 हजार रुपये पर हाथ साफ किया. तीसरी चोरी में तिलकेश्वर चौधरी के यहां गल्ले में रखे 42 हजार ले गये. चौथी चोरी में जितेन्द्र यादव के घर से चोर करीब सात हजार रुपये, मोबाइल और टार्च की चोरी कर ली. पांचवीं चोरी में बसंत कुमार यादव के यहां से हुई. इसमें चोरों ने घर में रखे डेढ़ लाख के जेवरात और 50 हजार नगद रुपये चुरा लिये.
आंखों से बहते हैं आंसू
पीड़ित मुकेश गुप्ता कहते हैं कि व्यापारी मेहनत से व्यापार करते हैं और सरकार को टैक्स देते हैं. उनकी पत्नी ने बूंद बूंद कर एक बड़ी राशि जमा की थी. लेकिन सब साफ हो गया. मुरली गुप्ता, तिलकेश्वर चौधरी और जितेंद्र यादव भी अब सिंहेश्वर में बसने के निर्णय पर पछता रहे हैं.
डेढ़ महीने में ही एक दर्जन से अधिक वारदात
26 जून – सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दो दुकानों में चोरी हुई पहली चोरी शर्मा चौक पर नवीन कुमार के पान दुकान में हुई.
1 जुलाई – मंदिर परिसर से विकास कुमार की मोटरसाईकिल की चोरी हुई.
12 जुलाई – सिलसिलेवार तीन दुकान और दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. 26 जुलाई – बाबा फ्यूल सेंटर के स्टाफ को पीट कर रात के लगभग 9 बजे दो लाख 65 हजार रुपये की लूट की गयी.
27 जुलाई – सहरसा निवासी एक चाकलेट व्यवसायी से दिन के लगभग चार बजे एक लाख साठ हजार रुपये की लूट कर ली गयी.
घंटों जाम रहा एनएच 106
थाना क्षेत्र में लगभग दस से पन्द्रह दिनों के अंदर लगातार हो रही चोरी से परेशान सैकड़ों स्थानीय नागरिक व व्यवसायीयों ने मुख्य मार्ग एनएच 106 को घंटों जाम कर दिया.
वे लोग श्वान दस्ता मंगा कर चोरों की धरपकड़ की मांग कर रहे थे. जाम के दौरान केवल पैदल यात्री ही गुजर रहे थे. इसके कारण काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस लाईन से जा रहे कैदी वाहन को भी घंटों जाम की मार झेलनी पड़ी. लगभग 10 बजे एनएच को जाम किया गया था. करीब 12 बजे पहुंची पुलिस ने श्वान दस्ता मंगाकर जांच करने की बात कह जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




