छात्रों को टीबी के प्रति किया गया जागरूक

मधेपुरा : टीपी कॉलेजिएट उच्च विद्यालय मधेपुरा के सभागार में अक्षय परियोजना एवं जिला यक्ष्मा केंद्र के द्वारा दो सौ छात्र एवं छात्राओ को टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुरेश कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा सुपरवाइजर रामनरेश कमती ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है […]
मधेपुरा : टीपी कॉलेजिएट उच्च विद्यालय मधेपुरा के सभागार में अक्षय परियोजना एवं जिला यक्ष्मा केंद्र के द्वारा दो सौ छात्र एवं छात्राओ को टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुरेश कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा सुपरवाइजर रामनरेश कमती ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो की यह बीमारी किसी भी वर्ग के लोगों में हो सकता है. इसके लिए पुरे जिले में हमारा 16 जगह टीबी का जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है. तथा इसके साथ ही साथ पुरे जिले में अक्षय परियोजना के सहयोग से मदरसा,
मसजिदों, स्कूल, जेल, महादलित बस्तियों, रिक्शा चालकों के बीच टीबी जागरूकता कार्यक्रम एवं उनका जांच व इलाज कराया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान अक्षय परियोजना के जिला समन्वयक कमलेश कुमार ने बताया कि अक्षय परियोजना पुरे देश में 374 जिले में इसका कार्यक्रम चल रहा है जो कि मधेपुरा जिला में विगत 2010 से टीबी संबंधित जागरुकता का कार्यक्रम जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




