न्याय के लिए भटक रही पीड़िता,पुलिस उदासीन

छातापुर : छातापुर अंचल के बेलागंज मौजा में एक व्यक्ति द्वारा अंचल कार्यालय से फर्जी रूप से बासगीत का पर्चा प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है. इतना ही नहीं उक्त फर्जी पर्चा के आधार पर एक भूस्वामी के 10 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा भी जमा लिया गया. इसका खुलासा तब हुआ जब […]
छातापुर : छातापुर अंचल के बेलागंज मौजा में एक व्यक्ति द्वारा अंचल कार्यालय से फर्जी रूप से बासगीत का पर्चा प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है. इतना ही नहीं उक्त फर्जी पर्चा के आधार पर एक भूस्वामी के 10 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा भी जमा लिया गया. इसका खुलासा तब हुआ जब पर्चा धारी द्वारा की गई दावेदारी के बाद भूस्वामी की आवेदिका सुधा देवी अंचल कार्यालय पहुंची. साथ ही वासगीत वाद संख्या 16/1991-92 मे पारित संपूर्ण आदेश का बजाप्ता नकल के लिए आवेदन दाखिल किया गया. बजाप्ता नकल देने की जगह अंचल कार्यालय द्वारा भूस्वामी को स्पष्ट रूप से लिख कर दिया गया कि संबंधित अभिलेख अंचल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है. साथ ही यह भी लिखा गया है
कि वासगीत पंजी पर जगदीश सहनी पिता नेपाली सहनी का नाम दर्ज है तथा रकवा 10 डिसमिल भी अंकित है. लेकिन पंजी पर अंचलाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है. इसलिए आवेदिका को नकल नहीं दिया जा सकता है. इस संदर्भ में सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि वासगीत वाद की स्थिति से आवेदिका को लिखित रूप से अवगत करा दिया है .अब इस मामले मे डीएम सुपौल के यहां वासगीत पुनरीक्षण वाद चल रहा है. इसलिए इस मामले में वे ज्यादा कुछ नहीं बताने की स्थिति में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




