मधेपुरा के ईशा-जुलेखा ने कहा, गीता हमारी बेटी

मधेपुरा : पाकिस्तान से गीता को लौटे महीनों बीत जाने के बाद कोसी क्षेत्र के मो ईशा उर्फ युसूफ और जुलेखा ने गीता पर दावा किया है. उनका कहना है कि गीता उनकी सबसे छोटी बेटी रूबेदा है, जो वर्ष 1996 में छपरा जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मिरजापुर गांव से एक बरात देखने के […]
मधेपुरा : पाकिस्तान से गीता को लौटे महीनों बीत जाने के बाद कोसी क्षेत्र के मो ईशा उर्फ युसूफ और जुलेखा ने गीता पर दावा किया है. उनका कहना है कि गीता उनकी सबसे छोटी बेटी रूबेदा है, जो वर्ष 1996 में छपरा जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मिरजापुर गांव से एक बरात देखने के लिए निकलने के बाद लापता हो गयी थी. इस दंपती ने रविवार को समाजसेवी शौकत अली के घर पहुंच अपनी बात पत्रकारों के बीच रखते हुए कहा कि बस एक बार या तो गीता से मिला दिया जाये या फिर डीएनए टेस्ट करा लिया जाये. इसके बाद दूध-का-दूध व पानी-का-पानी हो जायेगा.
मो ईशा ने कहा कि मूलत: वे लोग छपरा जिले के मिर्जापुर के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




