पार्षदों में घटना को लेकर आक्रोश

Published at :08 Aug 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षदों में घटना को लेकर आक्रोश

बैठक . पार्षद पुत्र की पिटाई मामले पर पार्षद हुए एकजुट आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को हटाये व्यापर संघ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को व्यापार संघ में सचिव बनाकर पद के गरिमा को अपमानित किया गया है़ व्यापार संघ को चाहिए की ऐसे अपराधिक चरित्र वाले व्यक्ति को अविलंब पद से हटा कर व्यापार संघ […]

विज्ञापन

बैठक . पार्षद पुत्र की पिटाई मामले पर पार्षद हुए एकजुट

आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को हटाये व्यापर संघ
आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को व्यापार संघ में सचिव बनाकर पद के गरिमा को अपमानित किया गया है़ व्यापार संघ को चाहिए की ऐसे अपराधिक चरित्र वाले व्यक्ति को अविलंब पद से हटा कर व्यापार संघ के गरिमा को कायम करे़ं बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, ध्यानी यादव, मुकेश कुमार मुन्ना, दिनेश ऋषिदेव, सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद पासवान, बबलू यादव, मो इसरार अहमद, विलास पासवान, प्रकाश कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, प्रकाश ऋषिदेव, छेदी ऋषिदेव, भूषण कुमार, पप्पू ऋषिदेव, मंगल शामिल थे़
सामुदायिक भवन में रविवार को वार्ड पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने एक आपात बैठक कर पार्षद पुत्र की पिटाई का विरोध करते हुए घटना की कड़ी निंदा की़ पार्षदों में घटना को लेकर आक्रोश है.
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या- 21 में दीनाभद्री सामुदायिक भवन में रविवार को वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एक आपात बैठक कर पार्षद पुत्र की पिटाई का विरोध करते हुए घटना की कड़ी निंदा की़ बैठक की अध्यक्षता उपमुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव ने किया़ बैठक में सभी पार्षदों ने 6 अगस्त को वार्ड संख्या-19 के पार्षद बनिता देवी के पुत्र प्रकाश कुमार पर वार्ड पार्षद पति रविंद्र यादव के द्वारा सरेआम पूर्णिया गोला चौक पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिये जाने की घटना की कड़ी निंदा की है़
ज्ञात हो कि रविंद्र यादव की पत्नी वार्ड पार्षद निर्मला देवी अविश्वास प्रस्ताव पारित करा कर मुख्य पार्षद बनना चाहती थी़ लेकिन उनके पक्ष में वोट नहीं डालने के कारण ही इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया़ बैठक में उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों ने कहा की ऐसे समय में सभी वार्ड पार्षदों को एक जुटता दिखाने की आवश्यकता है़ उन्होंने अविलंब ऐसे अपराध करने वाले अपराधी को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करे, नहीं तो हमलोग धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे़ पार्षदों ने कहा कि अध्यक्ष बनने के फेर में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे थे़ जो हम पार्षदों के सहयोग एवं जनता का आशीर्वाद से पूरा नहीं हुआ़ इससे वे बौखला गये हैं और इस तरह के घटना को अंजाम दे रहे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन