15 घंटे की कट से दिमाग की बत्ती गुल

Published at :28 Apr 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
15 घंटे की कट से दिमाग की बत्ती गुल

उदाकिशुनगंज : पिछले कई हप्तों से उदाकिशुनगंज अनुमंडल वासियों को प्रकृति के उगलते आग के गर्मी से अभी तक निजात नहीं मिली है. अचानक बिजली विभाग के रवैये ने अनुमंडल वासियों को जीना दूभर कर दिया है. बुधवार की अहले सुबह से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है. बिजली विभाग के अनुसार उदाकिशुनगंज […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : पिछले कई हप्तों से उदाकिशुनगंज अनुमंडल वासियों को प्रकृति के उगलते आग के गर्मी से अभी तक निजात नहीं मिली है. अचानक बिजली विभाग के रवैये ने अनुमंडल वासियों को जीना दूभर कर दिया है. बुधवार की अहले सुबह से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है. बिजली विभाग के अनुसार उदाकिशुनगंज में अठारह मेगा वाट बिजली की खपत है. बावजूद उदाकिशुनगंज को मात्र तीन मेगा वार्ट बिजली प्राप्त हो रहा है.

जबकी वरिये अधिकारी की बात करें तो खुद जिलाधिकारी ने जिले के हर क्षेत्र में बिजली हरसंभव उपलब्ध करने की बात विभागीय अधिकारी से कही है. बावजूद बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र में अहले सुबह 3:20 बजे में बिजली का पावर काट दिया गया. जो सुबह के 6:20 बजे मात्र एक घंटा 15 मिनट के लिए बिजली छोड़ा गया. पुनः 7:35 बजे जो बिजली काटा गया. वह दो घंटे बाद 9:35 बजे पुनः दिया गया. 12:40 बजे जो बिजली कटी पुनः शाम के 5:45 बजे तक यानि खबर लिखे जाने तक वापस नहीं आयी. यूं कहें तो बुधवार को दिन के पंद्रह घंटे में अनुमंडल वासियों को मात्र 4:20 घंटे बिजली नसीब हुई.

इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली एसडीओ उदाकिशुनगंज विदव प्रकाश ने बताया की एसएलडी से ही पावर शून्य कर दिया गया है. जिसके कारण बिजली की ऐसी स्थिति हुई है. अठारह मैगा वार्ड बिजली की खपत है. जहां मात्र तीन मेगा वार्ड बिजली मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन