गरमी में बिजली आपूर्ति ठप

गम्हरिया : पारा चढ़ते ही प्रखंड के लोग बिजली की समस्याओं से परेशान है. दिन तेज धूप व उमश भरी गर्मी से परेशान लोगों को जहां बिजली दिन भर रूलाती है वहीं रात बिजली विभाग द्वारा पूरी रात बिजली देने से लोग रतजग्गा कर परेशान रहते है. ऐसे में क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग […]
गम्हरिया : पारा चढ़ते ही प्रखंड के लोग बिजली की समस्याओं से परेशान है. दिन तेज धूप व उमश भरी गर्मी से परेशान लोगों को जहां बिजली दिन भर रूलाती है वहीं रात बिजली विभाग द्वारा पूरी रात बिजली देने से लोग रतजग्गा कर परेशान रहते है. ऐसे में क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों को कहना है कि पिछले माह से प्रखंड में बिजली आपूर्ति नाम मात्र होती है. जिससे काफी परेशानी हो रही है.
लोगों ने बताया कि विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र तो बना दिया गया लेकिन बिजली के नाम मात्र ही आपूर्ति की जाती है. वहीं बिजली विभाग के अधिकारी को कहते है तो फोन रिसिव करना तक मुनासिब नहीं समझते है. इस बाबत सिंटू कुमार, विनोद कुमार, नरेशन कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, मंटू कुमार, आदि लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा मनमर्जी तरीके से बाजार क्षेत्र में बिजली दिया जाता है.
जहां एक तरफ सुशासन बाबू 24 घंटे बिजली की बात करती है प्रखंड में नाम मात्र ही बिजली हमलोगों मिल रही है. शिकायत करने के बावजूद भी किसी प्रकार एक्सन नहीं लेते है. श्रवण कुमार ने बताया कि गम्हरिया में मात्र दो से तीन घंटे बिजली दी जाती है. जिस कारण इस उमश भरी गर्मी में जीने को विवश है. बिजली की रात में काफी किल्लत रहती है सोने के समय बिजली आपूर्ति नहीं होने से रतजग्गा करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




