11 प्रधानाध्यापक निलंबित 166 शिक्षक से शोकॉज

मधेपुरा : जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से डीएम मो सोहैल की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान उनके निर्देश पर पूरे जिले के दूसरे चरण में 120 विद्यालयों का औचक निरीक्षण एसडीएम, बीडीओ व सीओ द्वारा कराया गया. इस औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि अधिकतर […]
मधेपुरा : जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से डीएम मो सोहैल की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान उनके निर्देश पर पूरे जिले के दूसरे चरण में 120 विद्यालयों का औचक निरीक्षण एसडीएम, बीडीओ व सीओ द्वारा कराया गया. इस औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि अधिकतर विद्यालय में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है.
करीब 166 शिक्षक अनुपस्थित मिले तो 11 विद्यालय पूरी तरह बंद पाये गये. विद्यालयों के बंद पाये जाने को डीएम ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने तत्काल इन 11 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




