नगालैंड से चोरी पिस्टल मिला

मधेपुरा : नागालैंड पुलिस ने कुमारखंड पुलिस के सहयोग से शनिवार को थाना क्षेत्र के रहटा गांव निवासी बासो शर्मा के घर में छापामारी कर विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है. बरामद पिस्तौल नागालैंड के एक व्यवसायी की बतायी जा रही है. बासो शर्मा का पुत्र बबलू शर्मा नागालैंड के उस व्यवसायी के यहां […]
मधेपुरा : नागालैंड पुलिस ने कुमारखंड पुलिस के सहयोग से शनिवार को थाना क्षेत्र के रहटा गांव निवासी बासो शर्मा के घर में छापामारी कर विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है. बरामद पिस्तौल नागालैंड के एक व्यवसायी की बतायी जा रही है. बासो शर्मा का पुत्र बबलू शर्मा नागालैंड के उस व्यवसायी के यहां घरैलू नौकर का काम कर रहा था. मौका पाकर करीब दो माह पहले बबलू पिस्तौल चुरा कर गांव आ गया था. पिस्तौल अपने घर में छुपाने के बाद बबलू पुन:
नागालैंड व्यवसायी के घर जाकर नौकरी करने लगा. दो माह पूर्व चोरी हुए पिस्तौल की जानकारी बबलू को गिरफ्तार करने के बाद नागालैंड पुलिस को हुई थी. शनिवार को छापेमारी के बाद नागालैंड पुलिस पिस्तौल लेकर लौट गयी. वहीं बासो शर्मा का पुत्र बबलु पहले से ही नागालैंड पुलिस के हिरासत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




