दो करोड़ का हो सकता कारोबार

Published at :12 Feb 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो करोड़ का हो सकता कारोबार

जिले में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. वहीं पूजा को लेकर बाजार भी सज गया है. इस वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर करीब दो करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है. मधेपुरा : जिला मुख्यालय […]

विज्ञापन

जिले में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. वहीं पूजा को लेकर बाजार भी सज गया है. इस वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर करीब दो करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में

उत्साह है.
मधेपुरा : जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में एक हजार से अधिक जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की तैयारी चल रही है. इसमें मुख्य रूप से सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय व महाविद्यालय में छात्रों के बीच पूजा का उमंग देखा जा रहा है. सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में चहलकदमी तेज हो गयी है. बाजार में सजावट व पूजा सामाग्री की खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. छात्र-छात्राएं तन-मन-धन से हंस वाहिनी मां शारदे की अराधना में जुट गयी गयी है. जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में विधा की देवी की प्रतिमा को कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. पूजा पंडालों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन