पूर्णिया-बनमनखी 31 मार्च तक चलेगी ट्रेन

Published at :11 Feb 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया-बनमनखी 31 मार्च तक चलेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने बुधवार को दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मधेपुरा लोक सभा के सांसद सह जनअधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी उनके साथ थे. उन्होंने उनसे कोसी क्षेत्र में रेलवे के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत […]

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने बुधवार को दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मधेपुरा लोक सभा के सांसद सह जनअधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी उनके साथ थे. उन्होंने उनसे कोसी क्षेत्र में रेलवे के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.

मौके पर महाप्रबंधक पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पूर्णिया से लेकर बनमनखी तक 31 मार्च तक ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा पूर्णिया से लेकर सहरसा तक रेलवे के विकास का सभी कार्य किया जायेगा.

मधेपुरा : महाप्रबंधक ने कहा मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की उंचाई का कार्य शीघ्र किया जायेगा. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. इस क्रम में पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ -सफाई, सुरक्षा आदि व्यवस्था को सुदृढ करने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

महाप्रबंधक ने रेक प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए रेक प्वाइंट की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ सफाई के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. मौके पर सांसद ने कहा कोसी क्षेत्र से रेलवे को सबसे अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है. कोसी क्षेत्र के विकास के लिए रेलवे का विकास जरूरी है. अधिक संख्या में ट्रेन का परिचालन हो साथ ही यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो. सांसद ने मधेपुरा व सहरसा रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की बात कहीं.

वहीं सांसद ने कोसी क्षेत्र वासियों के लिए रेल परिचालन समय सारणी में परिवर्तन नये रेलवे लाइन निर्माण, नई रेल गाड़ी के विस्तार करने के संबंध में बातचीत करते हुए महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें सहरसा से पटना राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा से दिल्ली गरीब रथ एवं अन्य एक्सप्रेस ट्रेन को मुरलीगंज से चलाने की मांग की है.

साथ ही मधेपुरा सुखासन पथ रेलवे ढाला ओवर ब्रिज का निर्माण, मधेपुरा स्टेशन का सौदर्यीकरण एवं प्लेटफॉर्म को उंचा करना, मधेपुरा स्टेशन पर 24 घंटा आरक्षन टिकट खोलने की व्यवस्था मधेपुरा से पटना के लिए रात्रि दस बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा, बिहारीगंज भाया बीहपुर थाना होते हुए बख्तियारपुर दौराम मधेपुरा वीरपुर तक नया रेल निर्माण किया जाय.

इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कोसी क्षेत्र में रेलवे का विकास किया जायेगा.यहां लोगों के सभी सुविधाओं पर ध्यान दिया जायेगा. मौके पर दो नंबर प्लेट फॉर्म पर शेड निर्माण की भी मांग की गयी. साथ ही रात्रि में स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल तैनात करने की भी मांग की गयी. वहीं लोनों ने राजरानी एक्सप्रेस का परिचालन मधेपुरा से करने की मांग की. महाप्रबंधक ने कहा कि मार्च में पूर्णया सहरसा ट्रेन परिचालन शुरू हाने की साथ साथ कोसी क्षेत्र के लोगों को सारी सुविधा उपलब्ध होगी.

मौके पर जिला मजदूर राज मिस्त्री समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम पंडित ने महाप्रबंधक को विद्युत रेल इंजन कारखाना निर्माण कार्य में स्थानीय असंगिठत क्षेत्र के भवन निर्माण मजदूर, राज मिस्त्री को पंजीकृत पहचान पत्र के आधार पर काम देने संबंधी ज्ञापन सौपा. मौके पर महाप्रबंधक ने कहा स्लीपर कोच फैक्ट्ररी को भी चालू किया जायेगा. साथ ही ग्रिन फील्ड रेल इंजन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेलवे सतत प्रयासरत है.

इससे पहले महाप्रबंधक बनमनखी से रेलवे का औचक निरीक्षण करते मुरलीगंज, बुधमा आदि स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया. मुरलीगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर पर पानी, शौचालय, मूत्रालय आदि का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सुपौल लोस के सांसद रंजीत रंजन भी मौजूद थी. सांसद ने कोसी क्षेत्र में रेलवे के विकास को लेकर महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपी, निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने दीना पटटी हॉल्ट के एक सौ नंबर पुल के निर्माण कार्य से सतुष्ट होकर सुनील कुमार पीडब्लुआइ उत्कृष्ठ सेवा के लिए योग्यता प्रमाण दिया.

महाप्रबंधक के साथ डीआरएम सुधांशु शर्मा, एसआरडीओएम बीके दास, सीनियर डीएसटह केसी शर्मा, सीनियर डीसीएम, वीमएनपी वर्मा, सीनियर डीइएन मो महबूब आलम, संजय कुमार उनके साथ थे. मौके पर स्टेशन अधीक्षक पारस नाथ मिश्रा, स्टेशन मास्टर अनील कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, माल अधीक्षक राघवेंद्र कुमार, कोचिंग अधीक्षक रविंद्र, डा अशोक यादव, अनिल अनल, देव आशिष पासवान सहित आदि कर्मी, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन