जान जोखिम में डाल करते हैं सफर

Published at :09 Feb 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल करते हैं सफर

गम्हरिया : दो प्रखंड को जोड़ने वाली लिटयाही -बैजनाथपुर मुख्य सड़क की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जर्जर सड़क की दयनीय स्थिति रहने के कारण लोगों पैदल चलना दूभर हो गया है. वाहनों की तो बात दूर है. बड़े वाहन चालक अपने जान को जोखिम में डाल […]

विज्ञापन

गम्हरिया : दो प्रखंड को जोड़ने वाली लिटयाही -बैजनाथपुर मुख्य सड़क की हालत वर्षों से जर्जर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जर्जर सड़क की दयनीय स्थिति रहने के कारण लोगों पैदल चलना दूभर हो गया है. वाहनों की तो बात दूर है. बड़े वाहन चालक अपने जान को जोखिम में डाल कर इधर से गुजरते हैं.

ज्ञात हो कि इस सड़क का निर्माण विश्व बैंक के द्वारा वर्षों पूर्व की गयी थी. लेकिन उसके बाद से अब तक इस जर्जर सड़क पर किसी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ी है. इसके कारण इस सड़क से गुजरना टेढ़ी खीर साबित होता है. अगर इस सड़क को ठीक कर दिया जाये तो प्रखंड मुख्यालय से सहरसा की दूरी महज एक घंटे की ही रह जायेगी.

पूर्व मुखिया महेश्वरी यादव ने बताया विश्व बैंक के द्वारा आज से तीस वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण किया गया था. लेकिन तब से लेकर अब तक इस सड़क की मरम्मत करवाने को लेकर न ही जनप्रतिनिध और न अधिकारी ने किसी तरह का कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि वाहनों के इस सड़क से गुजरते समय हमेशा पलटने का खतरा रहता है.
ड्राइवर विजय सिंह ने बताया कि बभनी से सहरसा की दूरी एक घंटे में तय की जाती थी. लेकिन सड़क की स्थिति काफी खराब रहने के कारण ढाई घंटे लग जाते हैं. व्यवसायी सिंटू भगत एवं मनोज भगत ने कहा कि सड़क जर्जर रहने के कारण इधर से वे लोग माल लाने में परहेज करते हैं. अगर गाड़ी पलट गयी तो काफी नुकसान हो जायेगा. हालांकि इस ओर से दूरी कम है. अगर सड़क ठीक हो तो कम समय में ही गम्हरिया पहुंचा जा सकता है.
राहुल कुमार व किशोर कुमार ने कहा कि चुनाव के समय सांसद एवं विधायक बड़े – बड़े सपना दिखा कर लोगों से वोट मांग है. कहते है चुनाव जीतने के मात्र तीन महीने बाद ही सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ किया जायेगा. लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि देखने तक भी नहीं आते हैं. राजीव कुमार एवं संतोष कुमार ने कहा कि सड़क इतनी जर्जर है कि बरसात के मौसम लोगों को पता नहीं चल पाता है कि किस जगह पर गडढा है
और किस जगह पर नहीं. वहीं स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, मनोज कुमार चोधरी, संजीव कुमार, राजा झा ने जिलाधिकारी एवं स्थानीय सांसद से मांग किया है जल्द इस कोई ठोस कदम उठाये ताकि इस परेशानी से निजात मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन