तिरंगे को मधेपुरावासियों का सलाम

Published at :26 Jan 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
तिरंगे को मधेपुरावासियों का सलाम

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सूबे के ऊर्जा मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव का आगमन नहीं हो रहा है. अब गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ही झंडोत्तोलन करेंगे. समारोह में पुलिस अधीक्षक के अलावा जिले के सभी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सूबे के ऊर्जा मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव का आगमन नहीं हो रहा है. अब गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ही झंडोत्तोलन करेंगे. समारोह में पुलिस अधीक्षक के अलावा जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में जिला पदाधिकारी मो सोहैल व पुलिस लाइन सिंहेश्वर में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष झंडोत्तोलन करेंगे.

उधर, 67 वें गणतंत्र दिवस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. तिरंगा झंडा से पूरा शहर पट गया है. हालांकि हाड़कंपा देने वाली ठंड में इस वर्ष लोगों को भारे परेशानी होगी. इसमें खास कर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी मुश्किल होगा.
इधर, बदलते परिवेश में युवाओं के बीच तिरंगा टैटू लगाने की होड़ मची हुई है. इसके अलावे गांधी टोपी, भारत माता का मुकुट, ट्री कलर की साड़ी एवं चूडि़यां भी युवा छात्र व छात्राएं खरीद रहे हैं. खास कर स्कूली बच्चों के बीच महंगाई के बावजूद गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है.
ज्ञात हो कि महंगाई का असर तिरंगे पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.
उधर, सोमवार को बीएन मंडल स्टेडियम में पुलिस के जवान, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेटों ने गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान जिला पदाधिकारी, मो सोहैल, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. मंगलवार की अहले सुबह से ही सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं संगठनों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. बीएन मंडल स्टेडियम, भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर, समाहरणालय परिसर, व्यवहार न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन सिंहेश्वर, जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहेश्वर, सभी महाविद्यालय, नगर परिषद कार्यालय,
डीआरडीए कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल, सदर व महिला थाना, सभी प्रखंड कार्यालय, एलआईसी कार्यालय, बैंक, पीएस कॉलेज, राजद कार्यालय, जदयू कार्यालय, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, किरण पब्लिक स्कूल, शिव नंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीपी कॉलेज, सदाशिव नॉलेज टेंपल, कृष्णा कोचिंग सेंटर, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, होली क्रास स्कूल, तुलसी पब्लिक स्कूल, एंबिशन कोचिंग सेंटर समेत कई अन्य जगहों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन