जनता दरबार में दर्जनों मामले का हुआ नष्पिादन

जनता दरबार में दर्जनों मामले का हुआ निष्पादन फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – मामला का निष्पादन करते अधिकारी प्रतिनिधि, आलमनगर/चौसा, मधेपुरा एक तरफ सरकार जहां एनआइआर को रिझाने के लिए विदेशों में तरह-तरह की घोषणाएं करती है एवं स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार व बिहार सरकार करोड़ों रूपये पानी के तरह बहा रही है. वहीं […]
जनता दरबार में दर्जनों मामले का हुआ निष्पादन फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – मामला का निष्पादन करते अधिकारी प्रतिनिधि, आलमनगर/चौसा, मधेपुरा एक तरफ सरकार जहां एनआइआर को रिझाने के लिए विदेशों में तरह-तरह की घोषणाएं करती है एवं स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार व बिहार सरकार करोड़ों रूपये पानी के तरह बहा रही है. वहीं प्रखंड के एक मात्र एनआइआर संजय कुमार को अपने ही जमीन में गंदगी के बीच रहना पर रहा है. आलमनगर थाना परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी विकास सिंह व थाना अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह के द्वारा आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी से गुहार लगाते हुए आलमनगर बाजार निवासी एनआइआर संजय कुमार ने कहा कि हमलोग अपने ही जमीन पर गंदगी में जीवन यापन कर रहे है. लेकिन यहां के स्थानीय दबंगों के द्वारा कारण जमीन पर चारदिवारी नहीं देने दिया जाता है. कोशिश भी करते है तो यहां से भगा देने की बात कहते है. जनता दरबार में दर्जनों मामले का निष्पादन सीओ विकास सिंह व थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह के द्वारा किया गया. इस दौरान एएसआई राजेंद्र प्रसाद, एसआई राजेंद्र तिवारी, पीएलभी अभिनंदन कुमार सहित कई अंचल कर्मी व पुलिस बल मौजुद थे. चौसा प्रतिनिधि अनुसार चौसा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें कई मामले का निष्पादन किया गया. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अजय कुमार के संयुक्त तत्वावधान में दो दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई की गयी. इस दौरान लौआ लगान, गोषई, लौआ लगान पूर्वी, धुरिया सौतारी, अरजपुर, सोनवर्षा, भवनपुरा वासा, विरवल टोला, चौसा, चंदा, खोखन टोला, चिरोरी आदि जगहों के लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




