आक्रोशित छात्र उतरे सड़क पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

घंटों सड़क जाम कर आवागमन रखा बाधित एसबीआइ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी पुरैनी : मुख्यालय के डुमरैल चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरैनी के सामनें महीनों से बैंक खाता पासबुक हेतु चक्कर काटकर थक चूके नवम्, दशम् व इंटर के दर्जनों छात्र छात्राओं नें सोमवार को बैंक के सामनें पहले टायर जलाकर […]
विज्ञापन
घंटों सड़क जाम कर आवागमन रखा बाधित
एसबीआइ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
पुरैनी : मुख्यालय के डुमरैल चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पुरैनी के सामनें महीनों से बैंक खाता पासबुक हेतु चक्कर काटकर थक चूके नवम्, दशम् व इंटर के दर्जनों छात्र छात्राओं नें सोमवार को बैंक के सामनें पहले टायर जलाकर अपना आक्रोश जताया. सैकड़ों की संख्या उपस्थित छात्र छात्राओं नें चौसा – उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग को घंटों जामकर आवगमन बाधित कर दिया. मामले की सूचना पाकर पहुंची प्रशासन द्वारा छात्रों को घंटो समझाने के उपरांत सड़क जाम टुटा.
फिर सभी छात्र थाना पहुंचकर एसबीआई के अधिकारियों का इंतेजार करने लगे. घंटों बाद एसबीआई सीएसपी के लवलेश व प्रीतम कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया की सोमवार 17 जनवरी को सभी छात्र छात्राओं को उनका पासबुक दे दिया जायेगा. तब जाकर छात्र माने और अपने गंतव्य को लौट गये. वहीं इंटर के छात्रों का कहना था की उनके परीक्षा फॉर्म भरने का समय ख्त्म पर है
तो थानाध्यक्ष मकसूद आलम असर्फी द्वारा सीएसपी संचालक को निर्देश दिया के इंटर के सभी छात्रों को तत्काल में उन्हें किसी भी परिस्थिति में पासबुक उपलब्ध करावें. वहीं मौके पर छात्रा लक्ष्मी कुमारी, सीखा, खुष्बु, आरती, सरिता, जुली, रवीना, सोनी, नीतू ,रूपा, राजेष , सुरजष् दिलखुष ,अजय, राजु, चंदन, प्रशांत, गौरव आदि का यह भी कहना था की सीएसपी संचालक द्वारा खाता खोलने हेतु 220 रूपये प्रति छात्र से लिया गया है.
जबकि इस बाबत सीएसपी संचालक लवलेश प्रीतम का कहना है की 200 रूपये खाताधारक के खाता में जमा होगी. जबकि 20 रुपये प्रोसेसिंग फी के रूप में लिया जा रहा है. वहीं इस बाबत पुरैनी एसबीआई के शाखा प्रबंधक से नरेंद्र देव ने बताया कि हम छुट्टी पर है. छात्रों की परेशानी को अविलंब दूर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




