मार्च तक हर हाल में काम करें पूरा, अन्यथा कार्रवाई

मार्च तक हर हाल में काम करें पूरा, अन्यथा कार्रवाई फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – झल्लू बाबू सभागार में बैठक में कोसी आपदा पुनर्वास के अधिकारी एवं डीडीसी सहित अन्य -कोसी बाढ़ व आपदा पुनर्वास परियोजना के तहत आवास निर्माण को लेकर की समीक्षा बैठक – प्रखंडों में आवास निर्माण की स्थिति को लेकर नाराजगी […]
मार्च तक हर हाल में काम करें पूरा, अन्यथा कार्रवाई फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – झल्लू बाबू सभागार में बैठक में कोसी आपदा पुनर्वास के अधिकारी एवं डीडीसी सहित अन्य -कोसी बाढ़ व आपदा पुनर्वास परियोजना के तहत आवास निर्माण को लेकर की समीक्षा बैठक – प्रखंडों में आवास निर्माण की स्थिति को लेकर नाराजगी की जाहिर, कहा जल्द से जल्द काम करें पूरा प्रतिनिधि, मधेपुरा़कोसी बाढ़ एवं आपदा पुनर्वास के तहत आवास निर्माण का काम हर हाल में पूरा करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें़ मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित कोसी आपदा पुनर्वास की बैठक में बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निमाण सोसायटी के सहायक परियोजना निदेशक ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा़ उन्होंने कहा कि बिहार कोसी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के पहले चरण में बाढ पीडि़त क्षेत्र के सभी आवास के निर्माण का काम पूरा कर लेना था लेकिन अब तक पहले चरण का काम पूरा नहीं हुआ है़ सरकार कोसी बाढ़ के क्षेत्र के पुनर्निमाण के लिए कृत संकल्पित है़ दूसरे चरण का काम मार्च के बाद शुरू कर दिया जायेगा़ इसके अंतर्गत पुल पुलिया और सडक निर्माण का काम किया जाना है़ गौरतलब है कि विश्व बैंक ने इस मामले में सरकार के काम की गति पर नाराजगी जाहिर की है़ बैठक में परियोजना के आवासीय राज्य समन्वयक रविरंजन पांडे एवं डीडीसी मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रखंडों में आवास निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है़ अगर राशि मिलने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है तो उनके खिलाफ फौरन सर्टिफिकेट केस करें. युद्ध स्तर से कार्य करने पर ही मार्च तक इस कार्य को समाप्त किया जा सकेगा़ बैठक में कोसी बाढ़ आपदा और पुनर्वास परियोजना के प्रथम चरण के कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की गयी़ ग्वालपाड़ा प्रखंड में 1057 लक्ष्य के विरुद्ध 554 आवास निर्मित हो चुके हैं. 525 शेष हैं. मुरलीगंज प्रखंड में 6186 आवास का निर्माण होना था लेकिन यहां 1693 आवास ही पूर्णतया निर्मित हुए हैं. हालांकि यहां 5983 लोगों को आवास निर्माण के लिए राशि दी जा चुकी है़ सिंहेश्वर प्रखंड में 800 आवास निर्मित होना शेष है़ वहीं शंकरपुर प्रखंड में 3534 लक्ष्य के विरूद्घ 2336 आवास पूर्ण है़ वहीं कुमारखंड प्रखंड में 4332 में 2867 आवास पूर्ण हुए हैं. प्रखंडों में राशि अब तक लंबित है़ आवास निर्माण के लिए इसे शीघ्रता से निर्गत करें.बैठक में शौचालय के निर्माण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया़ गौरतलब है कि आवास पूर्ण होने के बाद आवास और शौचालय का फोटो सहित ‘क्यूएमआर’ क्वालिटी मॉनिटरिंग रिपोर्ट संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करना होता है़ विश्व बैंक को भी इसी वेबसाइट से परियोजना की जानकारी मिलती है़ इस रिपोर्ट को लगातार अवलोकन किया जा रहा है़ बैठक में बीडीओ शिवेष कुमार सिंह, अजीत कुमार, रीना कुमारी के अलावा सभी संबंधित प्रखंड के बीडीओ, बीपीएम, सोशल वर्कर सहित परियोजना के अभियंता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




