शौचालय नर्मिाण में खुलेआम हो रही है अवैध वसूली

शौचालय निर्माण में खुलेआम हो रही है अवैध वसूली प्रतिनिधि, आलमनगरआलमनगर प्रखंड में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण में सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि प्रखंड के लाभार्थीयों द्वारा बिचाोलिये व पीएचडी समन्वयक के द्वारा खुले आम अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लाभार्थी ने बीडीओ को आवेदन […]
शौचालय निर्माण में खुलेआम हो रही है अवैध वसूली प्रतिनिधि, आलमनगरआलमनगर प्रखंड में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण में सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि प्रखंड के लाभार्थीयों द्वारा बिचाोलिये व पीएचडी समन्वयक के द्वारा खुले आम अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लाभार्थी ने बीडीओ को आवेदन देकर उक्त समस्या से निदान की गुहार लगायी है. प्रखंड के भागीपुर नरथुआ पंचायत के नरथुआ निवासी संजीव यादव के द्वारा विगत जनता दरबार में गुहार लगाया था कि मेरे द्वारा शौचालय निर्माण करने के बाबजुद प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जा रहा. वहीं पंचायत में ऐसे लोगों को प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है जिसके पास आज तक शौचालय बना हीं नहीं है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मो मिन्हाज अहमद को जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जांच करने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा पाया गया कि बिना शौचालय का हीं प्रोत्साहन राशि का आवंटन कर भुगतान कर दिया गया. यहां तक की लाभार्थी द्वारा राशि का उठाव भी हो गया. वहीं जांच के दौरान यह भी पता चला की एक शौचालय निर्माण का प्रोत्साहन राशि 12 हजार रुपये दिया जाता है. जिसके एवज में कॉडीनेटर को चार हजार रूपय देने के बाद राशि लाभार्थी के खाते मे दिया गया है. यानी की चार हजार रुपये दीजिए उसके एवज में बिना शौचालय का बारह हजार लीजिए. प्रखंड के कई पंचायत में कॉडीनेटर के द्वारा इस तरह के काले कारनामें को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद ने बताया कि पीएचडी विभाग के कॉडीनेटर व लाभार्थी पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा. साथ हीं पूरे प्रखंड में शौचालय निर्माण मद में दिए गये प्रोत्साहन राशि की जांच की जायेगी एवं जॉंच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सौपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




