आग लगने से 15 एकड़ गन्ने की फसल जली

आग लगने से 15 एकड़ गन्ने की फसल जलीफोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – लगे आग को बुझाते लोग -हादसा . पछुआ हवा चलने के कारण आग पर नहीं पाया जा सका काबू — प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बराही आनंदपुरा पंचायत के बराही बहियार में लाखों रुपये की लगी गन्ने की फसल जल कर राख हो […]
आग लगने से 15 एकड़ गन्ने की फसल जलीफोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – लगे आग को बुझाते लोग -हादसा . पछुआ हवा चलने के कारण आग पर नहीं पाया जा सका काबू — प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बराही आनंदपुरा पंचायत के बराही बहियार में लाखों रुपये की लगी गन्ने की फसल जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामन दस्ता दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, पछुआ हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आग कैसे लगी इस कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है. आग से लगभग 15 एकड़ में लगी गन्ने की फसल जल कर राख हो गयी. मौके पर उपस्थित किसान सियाराम यादव, दिलीप यादव, जय प्रकाश यादव, जय कृष्ण यादव, नागो यादव, रमेन यादव, नारायण यादव, मनोज यादव, जवाहर यादव, अमेरेंद्र उर्फ डोमी यादव ने बताया कि साल भर का नकदी फसल जल जाने के कारण हमलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. गन्ना की फसल ही हमलोगों का सहारा था. पटवन आदि के लिए महाजन से कर्ज लेकर गन्ना की खेती किया था. लेकिन, इस घटना ने हम किसानों की कमर ही तोड़ दी है. इस भयावह घटना से जहां किसान मर्माहत है वहीं मौके पर नारायण यादव ने बताया कि गन्ने की फसल से बहुत आस लगा कर रखा था. सोचा था कि फसल से कमाई होगी इस वर्ष बेटी की शादी करूंगा. लेकिन, सब सोचा समझा आग के हवाले हो गया. सामाचार लिखें जाने तक घटना स्थल पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे थे. आग लगने से तीन घर जले फोटो – मधेपुरा 09 कैप्शन – जले घर को दिखाते पीडि़त परिवार — व्यवसाय के लिए लायी गयी 27 बकरियां आग में जली — कर्ज उठाकर रोजगार के लिए खरीदा था बकरी — प्रतिनिधि, जीतापुर मुरलीगंज प्रखंड के जीतापुर पंचायत के गम्हरिया गांव के वार्ड नंबर दस में मो निजाम के घर आग लगने से तीन घर जल गये. साथ ही 27 बकरियों की भी जल कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गम्हरिया गांव के वार्ड नंबर 10 में मो निजाम के घर रात दो बजे आग लगने से 27 बकरी सहित तीन घर जल कर राख हो गया. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन पलंग, संदूक दस हजार रूपया जेवर सहित जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया. मो निजाम ने बताया कि वह बकरी खरीद बिक्री करने का व्यापारी है. गुरूवार को वह बकरी बेचने बाहर ले जाता कि इस तरह की घटना – घट गयी. उन्होंने बताया कि बकरी एवं अन्य सामन जल जाने सब कुछ छीन गया. खाने के लाले पड़ गये है. कैसे महाजन का कर्ज चुकाउंगा. मेरा व्यवसाय चौपट हो गया. उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर रोजगार के लिए बकरी खरीद कर लाया था लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कर्ज कैसे उतारूंगा. मेरे तीन लड़के आजाद, समशाद सभी मिला कर 18 परिवार का भरण पोषण करता हूं. मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी जय प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि तीन घर जले है. जिनमें एक मो निजाम, मो आजाद, मो समशाद है और 27 बकरी की भी मौत की सूचना है. कर्मचारी को तुरंत ही राहत सामग्री एवं पैसा देने की बात कही और जल्द से जल्द पीडि़त परिवार को आपदा के तहत मुआवजा की राशि दी जायेगी. उन्होंने सभी बकरी के पोस्टमार्टम करवा कर रिपोर्ट देने कहा. मौके पर पहुंचे बसंत प्रसाद गुप्ता, जहीर उद्दीन, इरफान आलम, मुजमिर, राजू पासवान, पंकज गुप्ता, युगल किशोर यादव, बैजू यादव एवं प्रवेश यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे. दुकान जल कर राख पुरैनी . प्रखंड के औराय पंचायत अंतर्गत पूर्वी औराय टोला निवासी अभिनव कुमार उर्फ राजीव कुमार मंडल के घर स्थित दुकान में देर रात में अगरबत्ती के वजह से लगी आग के कारण किराना की दुकान पुर्णत: जलकर खाक हो गया. जिसके कारण उक्त दुकानदार की हजारों की संपत्ति राख हो गयी. इस बाबत पीड़ित दुकानदार द्वारा अंचलाधिकारी पुरैनी व थानाध्यक्ष पुरैनी को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










