साढ़े नौ लाख रुपया सहित स्मैक बरामद, कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
साढ़े नौ लाख रुपया सहित स्मैक बरामद, कार जब्त

साढ़े नौ लाख रुपया सहित स्मैक बरामद, कार जब्त

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला स्थित टाटा सोरूम के पास से गुप्त सूचना पर पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक सहित लगभग साढ़े नौ लाख रुपया बरामद किया है. वहीं एक कार को भी जब्त किया. बताया कि संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी शिवम कुमार को पकड़ा गया, जिसके पास से अलग-अलग बंडल में करीब 56 हजार रुपया मिला.

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध कार में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व पैसा है. सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी डॉ संजय राम एवं स्थानीय ज्वेलर सावन सोनी को बुलाया गया. जिनकी मौजूदगी में कार की तलाशी ली गयी. कार बीआर 43 वार्ड 4189 को थाना लाया गया. तलाशी के दौरान कार से 8.82 लाख रुपये व शिवम की जेब से 56,850 रुपया नकद मिला. कुल राशि 9,39,200 रुपये थी. वहीं 10.660 ग्राम स्मैक बरामद हुआ.

नशा तस्कर का बड़ा नेटवर्क पूछताछ में शिवम कुमार ने स्वीकार किया कि वह स्मैक तस्करी के साथ-साथ अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी एवं गृहभेदन (घर में घुसकर चोरी) की घटनाओं को अंजाम देता है. उसने बताया कि बरामद स्मैक उसने झिटकिया निवासी मो अफताब से खरीदी थी, जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है. छामेपारी दल में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पुअनि संजय कुमार यादव, पुअनि अंकिता कुमारी, प्रपुअनि रौशनी सिन्हा, प्रपुअनि उदय कुमार भानु, प्रपुअनि रविशंकर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन