कोसी का आतंक रंजन रंजीत उर्फ सिंहवा धराया

Published at :26 Dec 2015 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी का आतंक रंजन रंजीत उर्फ सिंहवा धराया

मधेपुरा : कोसी क्षेत्र में करीब एक दशक से कई अापराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस व आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका रंजन कुमार उर्फ रंजीत कुमार उर्फ सिंहवा को मधेपुरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छापेमारी कर सिंहवा को एक अन्य साथी अनमोल कुमार के साथ […]

विज्ञापन

मधेपुरा : कोसी क्षेत्र में करीब एक दशक से कई अापराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस व आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका रंजन कुमार उर्फ रंजीत कुमार उर्फ सिंहवा को मधेपुरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छापेमारी कर सिंहवा को एक अन्य साथी अनमोल कुमार के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक देसी लोडेड पिस्टल, जिंदा गोली व 315 का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

सिंहवा के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती व रंगदारी के दर्जन भर मामले दर्ज हैं. अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में मधेपुरा पुलिस को एक के बाद एक दो बड़ी सफलता हाथ लगी. इस संबंध में मधेपुरा थाना में कांड संख्या 668/15 दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सिंहवा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झिटकीया कठौती गांव का रहने वाला है.

थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी

समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कुमार आशीष ने कहा कि कई गंभीर कांडों में फरार कुख्यात अपराधी सिंहवा के खिलाफ गुप्त सूचना मिली कि वह अपराध करने के उद्देश्य से टीपी कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचा है.

एसपी ने कहा कि सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. छापेमारी टीम में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, पुअनि जटाशंकर खां व मधेपुरा थाना के कमांडो हेड विपिन कुमार के साथ अन्य कमांडो शामिल थे.

सिंहवा के खिलाफ कोसी क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार सिंहवा के खिलाफ पूर्णिया के बड़हरा कोठी में थाना कांड संख्या 274/14, थाना कांड संख्या 11/15, बिहारीगंज थाना कांड संख्या 12/15, ग्वालपाड़ा अरार थाना कांड संख्या 83/15 व मधेपुरा भर्राही थाना कांड संख्या 25/09 में आरोपित है. इसके अलावा सिंहवा के अपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है. इसके बाद अन्य कांडों में सिंहवा में संलप्तिा की बात सामने आ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन