चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

महिषी : क्षेत्र के बरेटा लहटा बथान स्थित कारू मंदिर प्रवेश द्वार के समीप मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मनोज यादव का पुत्र ललटुन यादव की चोरी गयी मोटर साइकिल कोसी नदी पार ऐना पंचायत के धान के खेत में पुलिस को लावारिश अवस्था में मिली. मामले को लेकर पीड़ित ललटुन […]
महिषी : क्षेत्र के बरेटा लहटा बथान स्थित कारू मंदिर प्रवेश द्वार के समीप मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मनोज यादव का पुत्र ललटुन यादव की चोरी गयी मोटर साइकिल कोसी नदी पार ऐना पंचायत के धान के खेत में पुलिस को लावारिश अवस्था में मिली. मामले को लेकर पीड़ित ललटुन के द्वारा स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा व एसआई राम इकबाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा 28 सितंबर सोमवार के दिन ऐना गांव में संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया था.
पुलिस की छापेमारी व दबिश से घबराकर चोरों ने बीआर-43-बी-2546 नंबर की होंडा सीडी डिलक्स मोटर साइकिल को दियारा में धान के खेत में लावारिश छोड़ गया. चौकीदार द्वारा खेत में मोटर साइकिल होने की सूचना पर पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना लाया. श्री सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की जब्ती सूची तैयार कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है. कोर्ट द्वारा वैधानिक प्रक्रिया पूरा कर गाड़ी मालिक अपनी मोटर साइकिल प्राप्त कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










