श्रीराम मंदिर बनने से बढ़ेगा ठाकुरबाड़ी का रौनक

Published at :26 Sep 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर बनने से बढ़ेगा ठाकुरबाड़ी का रौनक

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड स्थित गोलबाजार के समीप श्रीरामजानकी ठाकुरवाड़ी में शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से निर्माण हो रहे मंदिर का ढ़लाई कार्य का शुभारंभ शहरवासियों के श्रमदान से हुआ. शुभारंभ के मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार साहा ने बताया कि श्रीराम मंदिर बनने से ठाकुरवाड़ी का रौनक और भी बढ़ेगा. उन्होंने […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड स्थित गोलबाजार के समीप श्रीरामजानकी ठाकुरवाड़ी में शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से निर्माण हो रहे मंदिर का ढ़लाई कार्य का शुभारंभ शहरवासियों के श्रमदान से हुआ.

शुभारंभ के मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार साहा ने बताया कि श्रीराम मंदिर बनने से ठाकुरवाड़ी का रौनक और भी बढ़ेगा.

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए शहरवासियों द्वारा चंदा कर किया जा रहा है. उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी इस पुनीत कार्य में दान देने की अपील की. मौके पर उपस्थित लोगों ने श्रमदान किया. ज्ञात हो कि श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मुरलीगंज का धरोहर माना जाता है.

इस परिसर में दशहरा मेला, झूलन मेला, गणेश महोत्सव व विविध प्रकार का आयोजन किया जाता रहा है. मौके पर मंदिर कमेटी सचिव किशोर कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी, रामजी प्रसाद साहा, महेंद्र पोद्दार , नगर पार्षद अरुण जायसवाल, जगदीश जायसवाल, मुन्ना दुबे, राजेश शर्मा, विनय चौधरी, शिव कुमार भगत, चंद्रभूषण साह, विजय भगत, सुबोध जायसवाल, श्रवण तोसनिवाल, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन