गणेश मंदिर के दानपात्र से चोरी, एक पकड़ाया

Published at :24 Sep 2015 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
गणेश मंदिर के दानपात्र से चोरी, एक पकड़ाया

मधेपुरा : पुरानी कचहरी परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान रखे गये दानपेटी का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपये की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पूजा समिति के सदस्यों ने चोरी में शामिल एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. गणेश उत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में तीन दानपेटी रखे […]

विज्ञापन

मधेपुरा : पुरानी कचहरी परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान रखे गये दानपेटी का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपये की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.

हालांकि पूजा समिति के सदस्यों ने चोरी में शामिल एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. गणेश उत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में तीन दानपेटी रखे गये थे.

बुधवार को सभी दानपेटी का ताला टूटा हुआ था. इस दौरान मंदिर में एक अज्ञात चप्पल देख कर पूजा समिति के सदस्यों ने जांच की तो चप्पल मंदिर के बगल के निवासी प्यारे कुमार का था.

पूछताछ के दौरान बालक चोर ने पांच सौ रुपये चुराने की बात कबूल लिया. पूजा समिति के सदस्यों ने बालक को पुलिस के हवाले कर दिया है.

महिला सहित दो चोर गिरफ्तार :
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित झोपड़ी में छापेमारी कर चोरी के इनभाइटर, कंप्यूटर आदि समान बरामद किया है.
इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने चोर गिरोह की सरगना रीता देवी और चोर अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद समान दो तीन दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के गणेश स्थान के समीप से चोरी की गयी थी. गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन