मतदाताओं को करें जागरूक : बीडीओ

शंकरपुर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ तेजप्रताप त्यागी, प्रमुख रिंकू देवी व सीओ ने किया. सेमिनार में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जानकारी दें. साथ ही पांच नवंबर […]
शंकरपुर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ तेजप्रताप त्यागी, प्रमुख रिंकू देवी व सीओ ने किया.
सेमिनार में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जानकारी दें.
साथ ही पांच नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना मत जरूर डाले. मौके पर बीडीओ ने कहा कि किसी भी मतदाता को अगर कोई व्यक्ति डराता-धमकाता है तो इसकी जानकारी तुरंत प्रखंड के कंट्रोल रूम को दें.
प्रशासन ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा. वहीं प्रखंड के सभी अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मियों को कहा गया कि वे अपने अपने कार्य क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभियान चला कर जागरूक करें. मौ
के पर बीएओ वैद्यनाथ साहु, पीएचसी पदाधिकारी इंद्रभूषण कुमार यादव, प्रधान सहायक अजय कुमार सिंह, पंचायत सेवक उमेश कुमार, वीरेंद्र मेहता, सुनीला देवी सहित सभी कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










