चार दिन बीते, फिर भी पुलिस के हाथ खाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

राघोपुर : परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो यूसूफ का अपहरण के बाद हुई निर्मम हत्या मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. अब तक न ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाया है और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो […]
विज्ञापन
राघोपुर : परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो यूसूफ का अपहरण के बाद हुई निर्मम हत्या मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. अब तक न ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाया है और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो पायी है.
हालांकि पुलिस इस घटना के उद्भेदन के काफी करीब पहुंचने का दावा कर रही है. इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. घटना का कारण राजनीतिक प्रतिद्वंदिता है अथवा आपसी रंजिश, इस बात का खुलासा तो पुलिसिया तफ्तीश पूरी होने के बाद ही हो पायेगा. बहरहाल घटना को लेकर क्षेत्र में अनेक प्रकार की चर्चाएं की जा रही हैं.
मुखिया की अपहरण के बाद हत्या को राजनीतिक कारणों से जोड़ कर देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे आपसी रंजिश भी मान रहे हैं. हाल ही में संपन्न बिहार विधान परिषद चुनाव एवं मुखिया चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव से भी इस घटना को जोड़ कर देखा जा रहा है. पंचायत में प्रभाव रखने वाले मो यूसूफ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.
वे अपने प्रभाव व बुद्धिमत्ता के कारण अधिकतर मामलों को पंचायत में ही सुलझाने की काबिलीयत रखते थे. हो सकता है कि पंचायत के दौरान लिये गये निर्णय के कारण किसी के मन में वैमनस्यता पल रही हो, जिसका किसी को पता नहीं है. लोगों के बीच बीते सरस्वती पूजा के दिन घटित एक घटना भी चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच में जुटी है.
इधर, मो यूसूफ के अपहरण के बाद पुलिस द्वारा बरती गयी लापरवाही को लेकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मो यूसूफ के पिता हाजी मो इद्रीश ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद करजाइन पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी.
थाने के सामने से अपराधी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से निकलने में कामयाब रहे. पुलिस यदि तत्परता दिखाती, तो आज मो यूसूफ जिंदा होते. उन्होंने कहा कि अपराधी एनएच-57 के रास्ते पश्चिम दिशा की ओर भागे. वहां भी प्रशासन द्वारा उदासीनता बरती गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










