लापरवाही : ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद भी भेजा जा रहा है बिल

Published at :26 Jul 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही : ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद भी भेजा जा रहा है बिल

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोड़ा पंचायत भैरवपट्टी वार्ड नंबर 10,11, 12 में बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफॉर्मर की मांग पर ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर के समीप प्रदर्शन किया. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने के बावजूद विभाग के द्वारा बिल भेजा जा रहा है. साथ ही लोगों को बिजली विभाग के […]

विज्ञापन
जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोड़ा पंचायत भैरवपट्टी वार्ड नंबर 10,11, 12 में बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफॉर्मर की मांग पर ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर के समीप प्रदर्शन किया. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने के बावजूद विभाग के द्वारा बिल भेजा जा रहा है. साथ ही लोगों को बिजली विभाग के द्वारा गलत बिजली बिल भेजा जा रहा है. विभाग ने 2013 में बिजली के लिए कुछ जगहों पर खंभे, तार व ट्रांसफॉर्मर लगाया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सभी समानों की चोरी कर ली गयी है. वहीं एक दो जगह पर ट्रांसफॉर्मर बचा हुआ था, वो भी जल गया है.
इस बाबत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी व कर्मियों को लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ज्ञात हो कि मुरलीगंज प्रखंड के कई गांव ऐसे भी जहां 2008 के बाढ़ में गिरे हुए खंभे व अन्य विद्युत समानों के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से लेकर आज तक विभाग के द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया है, लेकिन बिजली नहीं रहने के बावजूद विभाग के द्वारा बिल भेजा जा रहा है.
इस बाबत मुरलीगंज के विद्युत कनीय अभियंता ने बताया कि गांव पहुंच कर जांच के बाद बिजली बिल में सुधार किया जायेगा.
ग्रामीण घोलट राय, श्यामल किशोर जर्नादन ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, शंभु ठाकुर, मो इबराही, फिराज आलम, मंसूर आलम, हकमुद्दीन खुर्शीद, करूद्दीन आदि ने प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन