पथ निर्माण की मांग को ले ग्रामीणों ने जताया विरोध

Published at :26 Jul 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पथ निर्माण की मांग को ले ग्रामीणों ने जताया विरोध

मुरलीगंज : मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग का निर्माण कोल्हायपट्टी चौक से जिलेबिया मोड़ तक नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सरकार व पथ निर्माण मंत्री के प्रति विरोध जताया. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गेमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में देरी होने के […]

विज्ञापन
मुरलीगंज : मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग का निर्माण कोल्हायपट्टी चौक से जिलेबिया मोड़ तक नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सरकार व पथ निर्माण मंत्री के प्रति विरोध जताया.
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गेमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में देरी होने के कारण हल्की बारिश होने पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुशवार हो जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि अविलंब कार्य शुरू नहीं हुआ तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व आंदोलन किया जायेगा.
मौके पर मुखिया मनोज यादव, ज्वाला यादव, काशी राम, विपिन यादव, बिहारी यादव, लक्ष्मण ठाकुर, उपेंद्र मालाकार, पिंटु मालाकार, चंदन पासवान, बबलू यादव, निर्मल मालाकार, लालो ऋषिदेव, जनेश्वरी यादव, विजय यादव, भवेश यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन